{"_id":"632e9e78a156fa1e2527aa2b","slug":"accused-of-molesting-girl-in-mauaima-arrested-in-police-encounter-shot-in-leg","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj :मऊआइमा में युवती से छेड़खानी का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj :मऊआइमा में युवती से छेड़खानी का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Sat, 24 Sep 2022 11:41 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 24 Sep 2022 11:41 AM IST
सार
आरोपी को पकड़ने ते लिए जब पुलिस रामफल इनारी इलाके के पुलिया पर पहुंची तो वह तमंचे से टीम पर फायर करने लगा। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी तो लहूलुहान होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में घायल छेड़खानी का आरोपी कैफ।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊआइमा में युवती से छेड़खानी करने और उसका वीडियो वायरल करने के आरोपी कैफ पुत्र राजीउद्दीन निवासी सिसई सिपाह को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पकड़ने ते लिए जब पुलिस रामफल इनारी इलाके के पुलिया पर पहुंची तो वह तमंचे से टीम पर फायर करने लगा। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी तो लहूलुहान होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कस्टडी में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के अन्य दो आरोपियों ने शुक्रवार को उस समय सरेंडर कर दिया था जब पुलिस उनके घर बुलडोजर लेकर पहुंच गई थी। एक आरोपी फरार चल रहा था जिसे शनिवार को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से 315 बोर का कट्टा और एक कारतूस बरामद किया गया है।
विज्ञापन
यह था पूरा मामला
विज्ञापन