फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Video of girl molesting viral, police engaged in investigation of the case

प्रयागराज : प्रेमी के साथ पकड़ी गई युवती से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Wed, 21 Sep 2022 11:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 21 Sep 2022 11:34 PM IST
सार

युवती जिस युवक से गुहार लगाते दिख रही है, उसके हाथ में मोबाइल है और वह उससे अश्लील हरकत भी करता नजर आता है। यही नहीं, वह किसी से लगातार इसका वीडियो बनाने की बात भी कहते दिखता है।

विज्ञापन
Video of girl molesting viral, police engaged in investigation of the case
Prayagraj News : घटना का वायरल वीडियो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

युवती से सरेआम छेड़छाड़ का एक वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कथित तौर पर मऊआइमा की घटना के इस वीडियो में युवती से एक युवक अश्लील हरकत करते और इसका वीडियो बनवाते नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि युवती के साथ उसका मंगेतर भी है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। 1.09 मिनट के इस वीडियो में तीन लोग नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक युवती नजर आती है जो बार-बार दुपट्टे से अपना चेहरा छुपाने की कोशिश करती है। यही नहीं, हाथ जोड़कर रोते हुए सामने खड़े युवक से खुद को छोड़ने की गुहार लगाती है। 

विज्ञापन



युवती जिस युवक से गुहार लगाते दिख रही है, उसके हाथ में मोबाइल है और वह उससे अश्लील हरकत भी करता नजर आता है। यही नहीं, वह किसी से लगातार इसका वीडियो बनाने की बात भी कहते दिखता है। एक दूसरा युवक अश्लील हरकत करने वाले युवक के पैरों पर गिरकर रोते हुए माफी मांगते हुए दिख रहा है। इसे युवती का मंगेतर बताया जा रहा है।

विज्ञापन

कथित रूप से यह वीडियो मऊआइमा क्षेत्र का बताया जा रहा है। एक चर्चा यह भी है कि वीडियो में दिख रही युवती मऊआइमा जबकि युवक सोरांव क्षेत्र का रहने वाला उसका मंगेतर है। दोनों एक-दूसरे से मिलने गए थे और इसी दौरान कुछ मनबढ़ युवक व उसके दोस्त ने उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद युवती से अश्लील हरकत हुए वीडियो बनाया गया। इस बारे में जब सीओ सोरांव सुधीर कुमार से बात की गई तो उनका कहना था कि वीडियो की जानकारी मिली है लेकिन यह कहां का है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। वीडियो में दिख रहे युवक-युवती का भी पता नहीं चला है। न ही कोई शिकायत मिली है। 

पुलिस से ट्विटर पर शिकायत
वीडियो सोशल मीडिया पर तो वायरल हुआ ही, इसे एक यूजर ने टैग करते हुए प्रयागराज पुलिस के ट्विटर हैंडल पर शिकायत भी दर्ज कराई। इसमें उसने लिखा कि वीडियो मऊआइमा के सिपाई सिसाह गांव का बताया गया। यही नहीं, इसमें युवती और अश्लील हरकत करते दिख रहे युवकों को अलग-अलग समुदाय का बताते हुए कार्रवाई की मांग की गई। 


वीडियो के संबंध में फिलहाल मुझे जानकारी नहीं है। ट्विटर पर शिकायत आई है तो इसकी जांच कराई जाएगी। वीडियो प्रयागराज का हुआ तो विधिक कार्रवाई होगी। - शैलेश कुमार पांडेय, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed