Prayagraj : मजहब छिपाकर शादी करने का आरोपी जुबेर गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि आरोपी गंगागंज करेली का रहने वाला है। वह फाइनेंस का काम करता है और कुछ साल पहले तक युवती भी साथ ही काम करती थी। इसी दौरान दोनों की जान पहचान हुई और फिर उन्होंने शादी कर ली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खुल्दाबाद में मजहब छिपाकर युवती से शादी करने का आरोपी मो. समी उर्फ जुबेर रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसे कोर्ट की अनुमति से जेल भी भेज दिया। इससे पहले रात भर उससे पूछताछ चलती रही। इस दौरान पता चला कि उसने हाल ही में अपने समुदाय की एक युवती से भी शादी कर ली है। साथ ही वह युवती पर दबाव डाल रहा था कि वह उसका मजहब अपना ले। ताकि वह उसके भी साथ रह सके।
पुलिस ने बताया कि आरोपी गंगागंज करेली का रहने वाला है। वह फाइनेंस का काम करता है और कुछ साल पहले तक युवती भी साथ ही काम करती थी। इसी दौरान दोनों की जान पहचान हुई और फिर उन्होंने शादी कर ली। युवती की शिकायत के बाद शनिवार शाम को ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया था।
युवती का आरोप है कि अपना मजहब छिपाकर शादी के बाद उसने उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म भी किया। यही नहीं, दो बार उसका गर्भपात भी करा दिया। इसके अलावा जब सच्चाई का पता चलने पर उसने विरोध किया तो उसे मारा-पीटा और जान से मारने की धमकी दी। खुल्दाबाद इंस्पेक्टर अनुराग शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
सहेली का हुआ बयान, दी गवाही
उधर मुकदमा दर्ज करने के बाद रविवार को पुलिस ने पीड़िता की सहेली का बयान दर्ज किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी सहेली इस बात की गवाह है कि आरोपी उससे सुरेश पाल बनकर मिला था। यही नहीं इसी नाम से फेक आईडी बनाकर उससे चैट भी करता था। उधर पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद दूसरा पक्ष उसे धमका रहा है। यही नहीं नैनी में रहने वाले उसके घरवालों को भी धमकी दी। जब उसने इसकी सूचना खुल्दाबाद पुलिस को दी तो हाथ खड़े करते हुए उससे कहा गया कि वह नैनी थाने जाकर सूचना दे।