फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Accused of conversion by organizing a healing meeting in Myorabad, FIR registered, two in custody

Prayagraj : म्योराबाद में चंगाई सभा का आयोजन कर धर्मांतरण का आरोप, एफआईआर दर्ज, दो हिरासत में

Sun, 30 Nov 2025 01:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 30 Nov 2025 01:15 PM IST
सार

कैंट थाना क्षेत्र के म्योराबाद चर्च के पास विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने शनिवार दोपहर जमकर हंगामा किया। आरोप है कि एक मकान में चोरी छिपे चंगाई सभा आयोजित कर लोगों का धर्मांतरण कराया जा रहा था।

विज्ञापन
Accused of conversion by organizing a healing meeting in Myorabad, FIR registered, two in custody
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कैंट थाना क्षेत्र के म्योराबाद चर्च के पास विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने शनिवार दोपहर जमकर हंगामा किया। आरोप है कि एक मकान में चोरी छिपे चंगाई सभा आयोजित कर लोगों का धर्मांतरण कराया जा रहा था। सूचना पर पहुंची कैंट थाना पुलिस ने मकान के भीतर मौजूद लोगों को बाहर निकालकर किसी तरह से मामला शांत कराया। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने चंगाई सभा करने वाले दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन

 

विहिप कार्यकर्ताओं को म्योराबाद चर्च के पास एक मकान में काफी लोगों के आवागमन पर शक हुआ। शनिवार दोपहर विहिप के कार्यकर्ता अमित मिश्रा, शुभम कुशवाहा, विजय पांडे समेत अन्य कार्यकर्ता मकान के पास पहुंचे और हंगामा शुरू हो गया। कार्यकर्ताओं ने मकान में चंगाई सभा का आयोजन कर धर्मांतरण का आरोप लगाया तो लोगों की भीड़ जुट गई।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस को बताया गया कि यहां लोगों को धर्मांतरण के लिए लालच दिया जा रहा है। अमित मिश्रा ने पुलिस को बताया कि विरोध करने पर उन्हें अपशब्द कहकर जान से मारने की नियत से गमछे से गला दबाया गया। साथी कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। इसके बाद पुलिस ने मकान में मौजूद लोगों को बाहर निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में कहा- हो रही थी प्रार्थना सभा

पुलिस ने कमरे की तलाशी ली तो कुछ कागजात मिले जिन्हें कब्जे में ले लिया गया। पूछताछ में लोगों ने बताया कि यहां प्रार्थना सभा हो रही थी। हालांकि जांच के बाद पुलिस ने सभी को छोड़ दिया। बाद में अमित मिश्रा ने कैंट थाने में तहरीर दी जिसमें धर्मांतरण का आरोप लगाया लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। कैंट थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि लोगों से पूछताछ हुई है जिसमें प्रार्थना सभा के आयोजन की बात कही गई। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed