फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   accused named in purohits murder arrested

पुरोहित की हत्या में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

Fri, 20 Mar 2020 12:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
accused named in purohits murder arrested
थरवई के कोड़सर गांव में पुरोहित अवधेश मिश्र की हत्या में वांछित सुल्तान उर्फ पंकज गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके पास से घटना में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है। एक आरोपी मुकेश पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

कोड़सर गांव में 16 मार्च को छींटाकशी के विरोध में पुरोहित अवधेश की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। परिवारवालों ने गांव के ही मुकेश, गुंडा व सुल्तान के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के अगले दिन मुकेश को गिरफ्तार किया गया था। जबकि बृहस्पतिवार को सुल्तान को पकड़ लिया गया। पुलिस के मुताबिक, उसने पूछताछ में बताया कि घटना में नामजद आरोपियों के साथ एक और बदमाश चंदू शामिल था। अवधेश पर गोली उसने और चंदू ने चलाई थी। पुलिस ने बताया कि उसे सीआरपीएफ गेट के पास से गिरफ्तार किया गया। फरार दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed