फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   accused doctor of Kalvin hospitals dismissed

कॉल्विन में आरोपी डॉक्टर सर्जरी से हटाए गए

Sat, 07 Dec 2019 01:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
accused doctor of Kalvin hospitals dismissed
accused doctor of Kalvin hospitals dismissed - फोटो : CITY DESK
गंभीर हरिकेश एसआरएन अस्पताल रेफर,बर्न वार्ड में भर्ती
विज्ञापन

डॉक्टरों ने किया परीक्षण, मेडिकल बोर्ड कराएगा सीटी स्कैन समेत अन्य जांच
प्रयागराज। पथरी के ऑपरेशन के दौरान किडनी निकाले जाने के सनसनीखेज आरोप के बाद आरोपी डॉ. प्रेम मोहन गुप्ता को सर्जरी कार्य से हटाकर रिजर्व कर दिया गया है। कॉल्विन अस्पताल के एसआईसी डॉ. वीके सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं कॉल्विन अस्पताल में भर्ती मरीज हरिकेश अहिरवार शुक्रवार को एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसे बर्न वार्ड में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों ने हरिकेश का परीक्षण कर इलाज शुरू किया।
एसआरएन अस्पताल के एसआईसी डॉ. एके श्रीवास्तव के मुताबिक मामले की सच्चाई जानने के लिए किडनी निकालने का आरोप लगाने वाले मरीज हरिकेश का मेडिकल बोर्ड सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड समेत अन्य जांचें कराएगा। फिलहाल सर्जरी विभाग के डॉ. दीपक गुप्ता उसका इलाज कर रहे हैं। बताते हैं कि सर्जरी विभाग के इमरजेंसी वार्ड में बेड खाली न होने के कारण हरिकेश को बर्न वार्ड में भर्ती किया गया है। शनिवार को मामले की जांच शुरू होने की उम्मीद है क्योंकि सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. शबी अहमद शहर से बाहर हैं।
विज्ञापन

एसआरएन अस्पताल प्रशासन ने उससे ऑपरेशन के पहले और बाद में कराई गई सीटी स्कैन समेत अन्य रिपोर्टों की प्रति ली है। डॉक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि मरीज का बेहतर इलाज किया जाए, लेकिन सर्जिकल ट्रीटमेंट से फिलहाल बचा जाए। हालांकि इसकी जरूरत अभी नहीं है। डॉक्टरों के सामने हरिकेश के घाव से आ रहे पस को निकालने और उसे संक्रमण से उबारने की चुनौती है। प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने हैदराबाद से दोपहर बाद किडनी प्रकरण में आरोप लगाने वाले मरीज के बारे में जानकारी ली। वहीं सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी ने भी मरीज के स्वास्थ्य के बारे में एसआईसी से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर बोले, सब कुछ दुरुस्त
हरिकेश का इलाज कर रहे डॉ. अमित गुप्ता ने एसआईसी को बताया है कि मरीज हरिकेश खतरे के बाहर है। उन्होंने उसकी सभी रिपोर्टों को बारीकी से देखा और बोले, सब कुछ दुरु स्त है। मेडिकल बोर्ड की जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी।

मरीज के साथ रहे नेता और वकील
डॉक्टर पर किडनी निकालने का आरोप लगाने वाले हरिकेश के साथ आल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लिमीन के महानगर संयोजक अफसर महमूद समेत अन्य लोग और कुछ वकील कॉल्विन से एसआरएन अस्पताल तक साथ रहे। भर्ती और डॉक्टर से परीक्षण कराने के बाद ही लोग वहां से हटे। बृहस्पतिवार को भी हरिकेश को एसआरएन भेजने का प्रयास किया था, लेकिन उसके परिजनों से उसे वहां ले जाने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed