फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Accountant arrested red handed while taking bribe of ten thousand, was taking money for measurement

Prayagraj : दस हजार की रिश्वत लेते लेखपाल रंगे हाथों गिरफ्तार, पैमाइश के लिए ले रहा था पैसे

Thu, 14 Nov 2024 06:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 14 Nov 2024 06:12 PM IST
सार

नेवढ़ियाकलां पोस्ट बम्भनी हेठाक के रहने वाले साकेत कुमार मिश्रा ने विजिलेंस को शिकायत में बताया कि ग्राम आहोपुर में चकमार्ग संख्या-184 है। जिस पर कब्जा किया गया है। ठीक उसी के बगल में उनकी जमीन है।

विज्ञापन
Accountant arrested red handed while taking bribe of ten thousand, was taking money for measurement
arrest - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मेजा तहसील क्षेत्र में तैनात लेखपाल राघवेंद्र कुमार यादव (32) को विजिलेंस टीम ने 10 हजार रुपये रिश्वत लेते बुधवार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। लेखपाल पर आरोप है कि चकमार्ग की पैमाइश के नाम पर शिकायतकर्ता से रिश्वत मांगी थी।

विज्ञापन

नेवढ़ियाकलां पोस्ट बम्भनी हेठाक के रहने वाले साकेत कुमार मिश्रा ने विजिलेंस को शिकायत में बताया कि ग्राम आहोपुर में चकमार्ग संख्या-184 है। जिस पर कब्जा किया गया है। ठीक उसी के बगल में उनकी जमीन है। चकरोड पर अवैध कब्जा के कारण काफी दिक्कत होती है। पूर्व में तहसील दिवस और जिलाधिकारी को प्रार्थना-पत्र भी दिया गया है। इसके बाद लेखपाल व कानूनगो ने पैमाइश की। इसमें तेजबली गुप्ता का अवैध मिला।

विज्ञापन


सीमांकन कर पत्थर गाड़ा गया, लेकिन बाद में उसे फेंक दिया गया। चार नवंबर दोबारा को संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम मेजा को प्रार्थना-पत्र दिया गया। तहसीलदार को आदेश दिया गया कि उक्त चकरोड को लेखपाल को मौके पर भेजकर समाधान किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

व्हॉटसएप कॉल करके बुलाया, फिर तय की डील

शिकायतकर्ता का आरोप है कि लेखपाल राघवेंद्र ने 10 नवंबर को शाम 4:49 बजे व्हाट्सएप पर बात कर टिकरी चौराहा अंजनी हास्पिटल के पास बुलाया। लेखपाल ने बताया कि आपका प्रार्थना-पत्र मेरे पास आया है। काम हो जाएगा, लेकिन इसके एवज में 10 हजार रुपये देना होगा। इसके लिए 13 नवंबर को रिश्वत लेकर बुलाया। शिकायत पर विजिलेंस प्रभारी नन्हे राम सरोज के नेतृत्व में निरीक्षक ओपी सिंह की टीम बनाई गई।

लेखपाल मलखान से भी घंटों पूछताछ

जैसे ही शिकायतकर्ता लेखपाल को पुलिस चौकी दिधिया से 500 मीटर मिर्जापुर रोड पर पैसा देने लगा तो पहले से घात लगाई बैठी विजिलेंस की टीम ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी के साथ बैठे एक मांडा के लेखपाल मलखान सिंह को भी पकड़कर विजिलेंस अपने साथ लेकर गई। मलखान से घंटों पूछताछ की गई। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।

दो दिन पहले भी पकड़ा गया था लेखपाल

बीते सोमवार को एंटी करप्शन टीम ने सोरांव तहसील क्षेत्र के लेखपाल प्रदीप कुमार को छह हजार रुपये की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया था। आरोप था कि पारिवारिक विवाद की जमीन में रास्ता निकालने के एवज में ली थी। मंगलवार को टीम ने वाराणसी कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed