फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Accident: Painful death of an elderly person after being hit by roadways, the accident happened near Upardahan

Prayagraj Accident : रोडवेज की चपेट में आने से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, उपरदहां गांव के पास हुआ हादसा

Mon, 20 May 2024 05:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 20 May 2024 05:32 PM IST
सार

दिनेश चंद्र पांडेय (60) निवासी चंदापुर दरवांसी थाना कोइरौना, जिला भदोही मोटरसाइकिल से अपने बड़े बेटे पंकज पांडेय को छिउकी स्टेशन नैनी छोड़ने गए थे। वहां से समय करीब सुबह के 6:30 बजे वापस घर जा रहे थे कि वह जैसे ही नेशनल हाइवे ऊपरदहा गांव के करीब पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज की चपेट में आ गए। जिसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Accident: Painful death of an elderly person after being hit by roadways, the accident happened near Upardahan
हाईवे पर रोडवेज की चपेट में आया बाइक सवार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हंडिया थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे ऊपरदहा गांव के पास रोडवेज की चपेट में आने से बाइक सवार वृद्धि की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए प्रयागराज भेज दिया।

विज्ञापन


दिनेश चंद्र पांडेय (60) निवासी चंदापुर दरवांसी थाना कोइरौना, जिला भदोही मोटरसाइकिल से अपने बड़े बेटे पंकज पांडेय को छिउकी स्टेशन नैनी छोड़ने गए थे। वहां से समय करीब सुबह के 6:30 बजे वापस घर जा रहे थे कि वह जैसे ही नेशनल हाइवे ऊपरदहा गांव के करीब पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज की चपेट में आ गए। जिसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना के बाद वहां सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने इसकी जानकारी बरौत पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए प्रयागराज भेज दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंचा बेटे पंकज ने विलखते हुए बताया कि मेरे पिता मुझे छोड़ने छिउकी स्टेशन के लिए निकले थे। लेकिन मेरा दुर्भाग्य था कि मैने ही अपने पिता को झूंसी से ही वापस जाने के लिए बोल दिया। मुझे लगा कि अब मैं यहां से ऑटो पड़कर आराम से समय पर स्टेशन पहुंच लूंगा, क्योंकि मुझे अहमदाबाद जाना था। मुझे क्या पता था कि मेरे पिता अब मुझे हमेशा के लिए छोड़ कर चले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed