हादसा : लटक रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आकर मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम
बहरिया के राजेपुर गांव निवासी संजय कुमार सरोज (35) पुत्र मोतीलाल मंगलवार सुबह रोज की तरह मजदूरी करने के लिए गया था। काम खत्म करके अपने कंधे पर लोहे की राड रखकर वापस अपने घर आ रहा था कि जैसे ही वह वरुणा नाला के पास पहुंचा ऊपर से गये 11 हजार विद्युत हाई टेंशन तार जो नीचे लटक रहा था उसकी चपेट में आ गया।
विस्तार
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मनरेगा मजदूर झुलस गया। इससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। अचानक हुए हादसे से घर में कोहराम मच गया।बहरिया के राजेपुर गांव निवासी संजय कुमार सरोज (35) पुत्र मोतीलाल मंगलवार सुबह रोज की तरह मजदूरी करने के लिए गया था। काम खत्म करके अपने कंधे पर लोहे की राड रखकर वापस अपने घर आ रहा था कि जैसे ही वह वरुणा नाला के पास पहुंचा ऊपर से गये 11 हजार विद्युत हाई टेंशन तार जो नीचे लटक रहा था उसकी चपेट में आ गया। जिसके चलते संजय झुलस कर जमीन पर गिर पड़ा।
मौके पर मौजूद ग्रामीण आनन फानन इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में ले गए। वहां डॉक्टरों ने संजय सरोज को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के एक पुत्र शनि (18), पुत्री सुनैना (8) वर्ष हैं। पत्नी रेखा देवी सहित बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी बहरिया पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और विद्युत विभाग को दी। सूचना मिलते ही बहरिया थाने के उप निरीक्षक मोहम्मद रईस मय फोर्स एवं विद्युत विभाग के जेई मोहम्मद सईद अंसारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।
विद्युत विभाग की लापरवाही से हुआ हादसा
ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग को इसकी सूचना दी गई थी, लेकिन बिजली विभाग द्वारा 11 हजार हाई टेंशन तार जो लटक कर नीचे आ गया था। उसको दुरुस्त नहीं कराया गया यदि तार को दुरुस्त कराया गया होता तो आज इतनी बड़ी घटना ना होती। विद्युत विभाग के एसडीओ प्रांजल मिश्र से इस संबंध में कहा कि घटना की जानकारी मिली है। मौके पर जेई और लाइनमैन को भेजा गया है। जांच करवाई जा रही है।