फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   accident in daraganj area

सेल्फी लेने में गई युवक की जान

Sat, 25 Feb 2017 12:54 AM IST
इलाहाबाद, ब्यूरो
इलाहाबाद, ब्यूरो Updated Sat, 25 Feb 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
ाघ मेला परेड मैदान में गुरुवार रात सेल्फी लेने के चक्कर में युवक की जान चली गई। युवक बड़े झूले पर बैठा था और बगल बैठे लोगों के मना करने के बावजूद खड़ा हुआ तो संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया। हादसे के बाद अफरातफरी मच  गई। वहां मौजूद लोग उसे लेकर अस्पताल भागे। एसआरएन अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अनहोनी की खबर पाकर पहुंचे घरवालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। दारागंज पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन



शाहगंज में निवासी इरफान का होटल है। तीन बेटों और बेटियों में रेहान (22) तीसरे नंबर का था। वह माघ मेला क्षेत्र में एक ठेकेदार के साथ काम करता था। गुरुवार रात वह परेड मैदान में लगे झूले पर दोस्तों के बैठा था। झूला ऊपर जाने पर वह खड़ा होकर सेल्फी लेने लगा। इस चक्कर में उसका संतुलन बिगड़ा और लगभग चालीस फीट नीचे आ गिरा। हादसे के बाद परेड मैदान में खलबली मच गई। मौके पर भीड़ जुट गई। आनन-फानन में लोग उसे लेकर एसआरएन अस्पताल भागे। एसआरएन अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अनहोनी की खबर पाकर घरवाले रोते कलपते पहुंचे। घरवालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव घरवालों को सौंप दिया। संगम चौकी प्रभारी उमेश कुमार सिंह ने बताया कि सेल्फी लेने के चक्कर में हादसा हुआ। घरवाले पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed