फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   accident

टिकट लेने निकले युवक को ट्रक ने कुचला

Sat, 06 Dec 2014 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 06 Dec 2014 12:40 AM IST
विज्ञापन
accident
बरौत (इलाहाबाद)। हंडिया थाना क्षेत्र के जसवां गांव के रमेश चंद्र पांडेय उर्फ रज्जन (35) की बृहस्पतिवार की रात सड़क हादसे में मौत हो गई। वह ट्रेन का टिकट लेने के लिए बरौत बाजार गए थे। रात में 10.30 बजे लौटते वक्त ट्रक ने उनको कुचल दिया। ट्रक का पहिया उनके सिर के ऊपर से होकर गुजरा। मौके पर पहुंची पुलिस उनकी पहचान नहीं कर सकी। शव को थाने ले आया गया। रात भर परिजन भी उनकी तलाश करते रहे। जब कहीं से रमेश की खबर नहीं मिली तो परिजन सुबह थाने पहुंचे तो हादसे का पता चला। रमेश चंद्र की जान लेने वाले ट्रक को पकड़ा नहीं जा सका है।
विज्ञापन


रमेश चंद्र सूरत में प्राइवेट नौकरी करते थे। एक माह पूर्व वह छुट्टी पर अपने गांव आए थे। उनको सूरत वापस लौटना था। तत्काल टिकट के इंतजाम के लिए वह बृहस्पतिवार की शाम बरौत बाजार गए थे। रात 10.30 बजे वह बरौत बाजार के चौराहे पर थे तभी वाराणसी की ओर से आया तेज रफ्तार ट्रक उनको रौंदते हुए निकल गया। ट्रक को पकड़ा नहीं जा सका है। रमेश के पास कोई ऐसा पेपर नहीं मिला था जिससे उनकी पहचान हो सके। रमेश चंद्र के पिता रामनारायण पांडेय किसान हैं। परिवार में मां फूलवती, पत्नी राजकुमारी, बेटा शिवम, बेटी शीतल हैं। वह छह भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। परिजनों को हादसे की खबर मिली तो उनका बुरा हाल हो गया। पत्नी और मां तो रोते-रोते बेसुध हो गए। थाने से ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed