{"_id":"bc7251eeda11a82b791488a12098e4ab","slug":"accident-hindi-news-128","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में जा रहे दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी में जा रहे दो लोगों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Sat, 28 Feb 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनापार में मेजा इलाके के जरार गांव के पास शुक्रवार देर रात शादी में जा रहे दो लोगों की दुर्घटना में जान चली गई। वे दोनों नशे में धुत थे। उनकी बाइक बेकाबू होकर बिजली के खंभे से भिड़ी तो वे छिटककर बगल से गुजरी नहर में जा गिरे। बाहर निकालने तक में उन दोनों की मौत हो गई थी। ग्रामीणों से खबर पाकर परिवार के लोग रोते-कलपते आए। मेजा पुलिस ने दोनों शव सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
मृतकों में मांडा के ढेढरा गांव का जगदीश कुमार (35) और उसका रिश्तेदार मेजा में परानीपुर गांव का शैलेश कुमार (32) शामिल है। उन दोनों को शुक्रवार रात मेजा के उस्की गांव में रहने वाले रोशनलाल की बेटी की शादी में शामिल होना था। जगदीश ने मांडा से आकर शैलेश को अपनी बाइक पर साथ लिया। फिर जमकर शराब पीने के बाद वे शादी समारोह के लिए रवाना हुए। वे रात करीब दस बजे जरार गांव के पास पहुंचे तभी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा भिड़ी। जबरदस्त टक्कर के चलते वे दोनों छिटककर बगल से गुजरी नहर में गिर गए। कुछ दूर पर रहने वाले संजय ने देखा तो शोर मचाया। लोगों ने आकर जगदीश और शैलेश को नहर से निकाला मगर उनकी सांस थम चुकी थी। ग्राम प्रधान से सूचना पाकर मेजा रोड चौकी प्रभारी के साथ थानाध्यक्ष आदित्य सिंह भी पहुंच गए। परिवार के लोग भी आ गए। शादी वाले घर से कई व्यक्ति पहुंच गए।