फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   accident

रेलवे लाइन में फंसी बाइक, ट्रेन की चपेट आकर युवक की मौत

Fri, 20 Feb 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Fri, 20 Feb 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
घूरपुर के मनकवार गांव में शुक्रवार रात रेलवे लाइन पार क रना एक युवक को महंगा पड़ा गया। बाइक का पिछला पहिया लाइन में फंस गया। तब तक पुणे-पटना एक्सप्रेस आ गई। ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। बाइक ट्रेन के इंजन में फंस गई। जिसके चलते ट्रेन रुक गई। इसके चलते घंटो इलाहाबाद-मुंबई रूट करीब एक घंटे बाधित रहा। युवक साढ़ के घर दावत खाकर घर लौट रहा था।
विज्ञापन


करछना के रुकुड़ी गांव का विनय कुमार साकेत (35)मजदूरी करता है। उसके घूरपुर के मनकवार गांव निवासी साढ़ू संतलाल के घर बेटा पैदा हुआ है। जिसके उपलक्ष्य में शुक्रवार को कार्यक्रम था। विनय भी बाइक से इसमें शामिल होने गया था। दावत खाने के बाद वह लौट रहा था। मनकवार गांव के पास रास्ता न होने के बाद भी रेलवे लाइन पार कर निकलने लगा। ट्रैक पार करते समय बाइक का पिछला पहिया ट्रैक में फंस गया। वह अंधेरे में बाइक निकालने के लिए जूझता रहा। इसी बीच पुणे-पटना एक्सप्रेस आ गई। विनय ट्रेन की चपेट में आ गया।
विज्ञापन


उसके शरीर के कई टुकड़े हो गए। बाइक ट्रेन के इंजन में फंसकर लगभग सौ मीटर तक घसीटते हुए चली गई। इंजन में बाइक फंसने के चलते ट्रेन रुक गई। खबर पाकर गांव वाले भी आ गए। लगभग डेढ़ घंटे तक ट्रेन खड़ी रही। जिसके बांबे रूट भी बाधित रहा। इंजन में फंसी बाइक को निकाला गया। तब ट्रेन आगे बढ़ी। वहीं घटना से संतलाल और विनय के घर कोहराम मच गया। संतलाल के घर बेटे के पैदा होने पर आयोजित कार्यक्रम खुशियां धूमिल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed