{"_id":"662e1ad8790ef04ef90db0b1","slug":"accident-due-to-negligence-of-e-rickshaw-driver-on-the-new-bridge-a-youth-riding-a-bike-lost-his-life-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj Accident: नए पुल पर ई-रिक्शा चालक की लापरवाही से गई बाइक सवार युवक की जान, हादसा सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj Accident: नए पुल पर ई-रिक्शा चालक की लापरवाही से गई बाइक सवार युवक की जान, हादसा सीसीटीवी में कैद
Sun, 28 Apr 2024 03:16 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 28 Apr 2024 03:16 PM IST
सार
ई-रिक्शा चालक की लापरवाही के चलते बाइक सवार युवक की मौत हो गई। अचानक यूटर्न लेने के कारण बाइक सवार टकरा गया। तेज रफ्तार होने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ई-रिक्शा चालक की खोजबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
ई-रिक्शा चालक की लापरवाही से बाइक सवार युवक की जान चली गई।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नए यमुना पुल पर ई-रिक्शा चालक की लापरवाही के चलते बाइक सवार एक युवक की जान चली गई। हादसे का पूरा वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है। अपने लेन पर जा रहे ई-रिक्शा चालक ने अचानक यूटर्न ले लिया। इसके चलते तेज रफ्तार से आ रहा बाइक सवार रिक्शे से टकरा गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नए यमुना पुल पर ई-रिक्शा चालक की लापरवाही से 21 वर्षीय युवक की जान चली गई। हादसा शनिवार दोपहर हुआ। बाइक सवार युवक शहर से नैनी की ओर जा रहा था। इसी दौरान मिंटो पार्क के सामने नए यमुना पुल पर आगे चल रहे ई रिक्शा चालक ने अचानक यू टर्न लिया। इससे बाइक सवार युवक ई रिक्शा में जा टकराया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
युवक का नाम आकाश सिंह पुत्र अश्वनी कुमार सिंह निवासी चाका नैनी है। उसके शव का पोस्टमार्टम रविवार को कराया जा रहा है। कीडगंज इंस्पेक्टर दीपा सिंह ने बताया कि अज्ञात ई रिक्शा चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, उसकी तलाश की जा रही है।