फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ABVP join the movement against the au admin on the issue of student union ban.

छात्रसंघ पर बैन के खिलाफ एवीबीपी भी मैदान में

Sat, 25 May 2019 11:42 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 25 May 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
ABVP join the movement against the au admin on the issue of student union ban.
इलाहाबाद विश्वविद्यालय

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ को बैन करके उसकी जगह छात्र परिषद के गठन के संकेत के बीच अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एवीबीपी) के सदस्य भी विरोध में उतर आए हैं। परिषद ने आरोप लगाया है कि इविवि में बीते तीन वर्ष से लगातार भ्रष्टाचार, अनियमितता, फर्जी नियुक्तियों जैसे मामलों को लेकर विवाद चला आ रहा है। इन सभी मामलों से ध्यान हटाने के लिए विवि प्रशासन छात्रसंघ को बैन कर उनके खिलाफ चल रहे आंदोलन को खत्म करना चाहता है। 

विज्ञापन


इविवि छात्रसंघ भवन पर शनिवार को पत्रकार वार्ता में विद्यार्थी परिषद ने आरोप लगाया कि विवि के इस निर्णय के बाद परिसर में एक बार फिर से आंदोलन भड़क सकता है। पदाधिकारियों ने कहा कि उनका संगठन हमेशा से विवि एवं कॉलेजों में छात्रसंघ का पक्षधर रहा है। छात्रसंघ छात्रों का अधिकार है, इसमें किसी प्रकार का हस्तक्षेप स्वीकार नहीं किया जाएगा। छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री निर्भय द्विवेदी ने कहा कि छात्रसंघ छात्रों की आवाज है, जिसे विवि प्रशासन बैन कर अपने खिलाफ उठने वाली आवाज को दबाना चाहता है। वर्तमान छात्रसंघ महामंत्री शिवम सिंह ने कहा कि विवि छात्रसंघ का पदाधिकारी देश के विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्व किया, विवि प्रशासन अपने स्वार्थ में छात्रसंघ को खत्म करना चाहता है। परिषद कार्यकारिणी के सदस्य वीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि विवि प्रशासन अपने खिलाफ उठ रही आवाज दबाना चाहता है। एडीसी के छात्रसंघ उपाध्यक्ष दिव्यांशु सिंह ने कहा कि विवि प्रशासन अपनी इस योजना पर पुनर्विचार कर छात्रों के हित में काम करे। वार्ता के दौरान दुर्गेश शुक्ल, आशुतोष शुक्ल, सूरज तिवारी,नवीन मिश्र मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed