फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Abhishek was building a property worth Rs 100 crore near Jewar Airport

Prayagraj News: जेवर एयरपोर्ट के पास 100 करोड़ की संपत्ति बना रहा था अभिषेक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
Abhishek was building a property worth Rs 100 crore near Jewar Airport
प्राॅपर्टी-शेयर में निवेश के नाम पर 400 करोड़ रुपये की ठगी के मुख्य आरोपी अभिषेक द्विवेदी ने पुलिस रिमांड पर कई अहम खुलासे किए हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह निवेशकों से पैसे लेकर जमीन और फ्लैट में निवेश करता था। तीन माह पहले उसने नाेएडा के जेवर एयरपोर्ट के पास करीब तीन बीघा जमीन को 100 करोड़ में खरीदने की डील की थी, इसके लिए उसने बीस करोड़ रुपये एडवांस के ताैर पर दिए थे। रजिस्ट्री होने के बाद यहां पर फ्लैट बनाने थे।
विज्ञापन

बीते छह जून को शिवकुटी थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद से फरार चल रहे निहारिका वेंचर्स के एमडी अभिषेक को पुलिस ने 20 जुलाई को पानीपत से गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पूछताछ न होने के कारण पुलिस ने कोर्ट में अर्जी लगाकर 48 घंटे का पुलिस रिमांड मांगा था। इस पर कोर्ट ने आरोपी अभिषेक को सात घंटे पुलिस कस्टडी में ले जाने की मंजूरी दी थी।
विज्ञापन

रविवार सुबह पुलिस आरोपी को कस्टडी में लेने के बाद उसे गोविंदपुर स्थित उसके घर ले गई। वहां से पुलिस को लैपटाॅप, चेकबुक, जमीन की रजिस्ट्री, बैंक पासबुक, निवेशकों का ब्योरा समेत अन्य कई दस्तावेज मिले हैं। पुलिस ने इन सभी दस्तावेजों को जब्त कर लिया है। वहीं, जांच के बाद सिविल लाइंस एसीपी श्वेताभ पांडेय व थाना प्रभारी ने करीब दो घंटे आरोपी से पूछताछ की। इस दौरान करीब डेढ़ साै सवाल किए गए। आरोपी पुलिस के कई सवालों से बचता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन प्रापर्टी डीलर समेत चार पुलिस रडार पर
पूछताछ में सामने आया कि अभिषेक ने नोएडा के जेवर के अलावा अयोध्या में करीब आठ करोड़ रुपये की जमीन की डील की थी। इन सभी संपत्तियों पर वह फ्लैट बनाकर बेचना चाहता था। पूछताछ में बताया कि नोएडा के जेवर की जमीन को खरीदवाने में तीन प्राॅपर्टी डीलर ने उसका साथ दिया। बताया कि इनमें दो डीलर प्रयागराज के ही रहने वाले हैं। इनकी गिरफ्तारी के अलावा निहारिका और अभिषेक की मदद करने वाली बस्ती की जेपी पांडेय नाम की महिला भी पुलिस रडार पर है।

ईडी ने भी शुरू की जांच
400 करोड़ रुपये की ठगी का खुलासा होने पर अब इस मामले में प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) ने भी जांच शुरू कर दी है। मामले में ईडी आरोपी अभिषेक की सभी संपत्तियों के ब्योरे के साथ बैंक डिटेल भी खंगालेगी। पुलिस अफसरों ने बताया कि पुलिस की जांच के साथ ही ईडी अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है। वहीं, शिवकुटी थाना पुलिस ने अभिषेक की सात घंटे पुलिस रिमांड पूरी होने पर रविवार शाम उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।


निहारिका ने बेटे को दिया जन्म
वहीं, पुलिस अफसरों की जांच में सामने आया कि फरार चल रही निहारिका ने करीब दो दिन पहले किसी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। पुलिस को आशंका है कि निहारिका फैजाबाद में रह रही है। पुलिस ने अब उसकी लोकेशन का पता लगाकर उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है।

अभिषेक से पूछे गए कुछ सवालों के अंश
सवाल- ठगी के 400 करोड़ रुपये कहां हैं।

जवाब- मुझे नहीं मालूम, इतने रुपयों की ठगी हुई है।

सवाल- तुम्हारा काम तो निवेश करने का था, दूसरों के पैसे वापस क्यों नहीं लाैटाए।
जवाब-
सभी को पैसा वापस लाैटाता रहा हूं, कई निवेशकों ने कई गुना ज्यादा पैसा लिया है।
सवाल- ठगी के पैसों का तुमने क्या किया।
जवाब- प्राॅपर्टी और फ्लैट में निवेश करता था, इसके साथ ही हर महीने निवेशक को रिटर्न पैसे भी देता था।
सवाल- कहां-कहां प्राॅपर्टी बनाई है।
जवाब- नाेएडा और अयोध्या में प्राॅपर्टी खरीदने की नई डील चल रही है।
सवाल-
किसके साथ डील तय हुई है।
जवाब-
तीन से चार लोग हैं, जो रियल स्टेट का काम करते हैं।
सवाल-
निहारिका इतने दिनों से कहां छिपी है।
जवाब-
मुझे नहीं मालूम कि वह कहां है, इतने दिनों से कोई संपर्क नहीं हुआ है।
सवाल-
निवेशकों ने तुम्हारे पास कितने का निवेश किया है।
जवाब-
करीब 70 से 80 करोड़ रुपये, बाकी सब आरोप झूठे हैं।
सवाल-
निवेशकों के पैसे कब लाैटाओगे।
जवाब-
जिस निवेशक के पैसे मेरे पास हैं उन्हें छूटने के बाद वापस लाैटा दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article