फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Abduction and murder of property dealer

शिवकुटी से अगवा कर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या

Sat, 19 May 2018 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 19 May 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
Abduction and murder of property dealer
Murder
जिले में हत्याओं का सिलसिला थम नहीं रहा है। शुक्रवार को एक और ऐसी ही सनसनीखेज घटना सामने आई। शिवकुटी के मेहंदौरी से अगवा प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर लाश बोरे में भरकर नवाबगंज हाईवे पर फेंक दी गई। हत्यारों ने सिर काटकर धड़ से अलग कर दिया था। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर बोरा खोला तो उसमें सिर और धड़ अलग-अलग मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घरवालों ने लेनदेन के विवाद में हत्या का आरोप लगाते हुए एक युवक को नामजद किया है।
विज्ञापन


मो. वसीम (32) पुत्र जियाउल हुसैन शिवकुटी के मेहंदौरी में रहता था। पिता का निधन हो चुका है और परिवार में पांच भाइयों व चार बहनों के अलावा मां, पत्नी और दो बच्चे हैं। चार भाइयों में वसीम चौथे नंबर का था। अता हसनैन, परवेज, जावेद और तबरेज उसके भाई हैं। पुलिस के मुताबिक, वसीम प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। 16 मई की रात साढ़े आठ बजे वह घर से निकला और इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। खोजबीन में जुटे परिवारवालों ने 17 मई की सुबह शिवकुटी थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। साथ ही तलाश में भी जुटे थे। शुक्रवार सुबह छह बजे के करीब नवाबगंज क्षेत्र में कोखराज-हंडिया बाईपास पर मलाक बलऊ गांव के सामने टहलने निकले लोगों ने सड़क किनारे एक बोरा पड़ा देखा, जिसमें चारों तरफ खून के धब्बे लगे थे। थोड़ी ही देर में खबर फैल गई और वहां भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और बोरा खोला तो उसमें युवक का सिर और धड़ अलग-अलग मिला। खबर मिली तो शिवकुटी पुलिस भी घरवालों को लेकर पहुंची।  शव देखते ही परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे। उन्होंने बताया कि शव वसीम का है। जांच-पड़ताल और परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर शिवकुटी पंकज सिंह ने बताया कि घरवालों ने लेनदेन के विवाद में हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने जोंधवल निवासी विपिन यादव को नामजद करते हुए 4-5 अज्ञात पर भी एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, घरवालों ने बताया है कि वसीम पहले काम के सिलसिले में खाड़ी देश में रहता था। चार साल पहले वह घर लौट आया। इसके बाद उसने प्रॉपर्टी डीलिंग का काम शुुरू कर दिया। पुलिस की मानें तो इस बात की भी चर्चा है कि इधर कुछ दिनों से वह ब्याज पर रुपये भी बांटने लगा था। पुलिस का कहना है कि फिलहाल घरवालों ने किसी तरह के विवाद की बात से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वसीम की मौत से उसके दो मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। उसके दो बच्चों में बेटी हम्द(5)और बेटा राजा अभी तीन साल का है। वसीम की मौत की खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। घरवालों में चीख-पुकार मच गई। पत्नी फातिमा बेगम का रो-रोकर बुरा हाल है। मां हुस्ना भी बार-बार बेटे को याद कर बिलखती रहीं। भाइयों के भी आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। उधर शाम को मेहंदौरी कब्रिस्तान में शव सुपुर्दे खाक कर दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।


पुलिस के मुताबिक, घरवालों ने आरोप लगाया है कि वसीम को आखिरी बार आरोपी विपिन के साथ देखा गया था। विपिन से वसीम ने कुछ रुपये उधार दिए थे। आरोप है कि उस वक्त विपिन काफी हड़बड़ाया भी हुआ था। पुलिस का कहना है कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपी की तलाश में टीमें लगा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed