फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   AATA formed after eight years, Rajesh is president and Avinash is general secretary

Prayagraj News: आठ साल बाद आटा का गठन, राजेश अध्यक्ष व अविनाश महामंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
AATA formed after eight years, Rajesh is president and Avinash is general secretary
इलाहाबाद विश्वविद्यालय अध्यापक संघ (आटा) की कार्यकारिणी का गठन किया गया। स्रोत स्वयं
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के हिंदी विभाग के प्रो.राजेश कुमार गर्ग को इलाहाबाद विश्वविद्यालय अध्यापक संघ (आटा) का अध्यक्ष और गांधी विचार एवं शांति अध्ययन संस्थान के समन्वयक डॉ. अविनाश कुमार श्रीवास्तव को महामंत्री चुना गया। इविवि में आठ साल बाद सोमवार को आटा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
विज्ञापन

इससे पूर्व 2017 में ऑटा की कार्यकारिणी का गठन किया गया था, तब संस्कृत विभाग के प्रो.राम सेवक दुबे अध्यक्ष चुने गए थे। 2019 में कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा हो गया था। लेकिन, 2020 में कोविड महामारी फैलने के कारण नया चुनाव नहीं कराया गया। 2022 में प्रो.दुबे कुलपति बनकर दूसरे विश्वविद्यालय चले गए और वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रो. एआर सिद्दीकी ने अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल ली।
विज्ञापन

सोमवार को इविवि के तिलक सभागार में शिक्षकों की आमसभा में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें तकरीबन 170 शिक्षकों मौजूद रहे, जिन्होंने नए पदाधिकारियों के नाम पर सर्वसम्मति से मुहर लगाई। विधि संकाय के डॉ.नवीन प्रकाश वर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, वनस्पति विज्ञान विभाग के डॉ.प्रतीक श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष व प्राचीन इतिहास विभाग के डॉ.अतुल नारायण सिंह को प्रेस सचिव चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त मंत्री पद पर डॉ.अमित सिंह व डॉ.मीनाक्षी जोशी, कोषाध्यक्ष के पद पर प्रो.आरएस सिंह का चुनाव किया गया। वहीं, कार्यालय मंत्री पद के लिए डॉ.उत्तम सिंह को सर्वसम्मति से चुना किया गया।
नवनिर्वाचित महामंत्री डॉ.अविनाश श्रीवास्तव ने बताया कि आगामी योजनाओं के तहत शिक्षक संघ जल्द प्रशासन से वार्ता करके पांच अग्रिम वेतन वृद्धि, शिक्षकों की पदोन्नति, शिक्षक आवास, शोध एवं शिक्षण संसाधनों के विकास से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करेगा। अध्यक्षता प्रो. हर्ष कुमार व संचालन प्रो. राकेश सिंह ने किया।



कार्यकारिणी में नौ सदस्यों का चुनाव
आमसभा के दौरान आटा की कार्यकारिणी में नौ सदस्य भी चुने गए। इनमें हिंदी विभाग के डॉ.शिव कुमार यादव, मनोविज्ञान की डॉ.रितु मोदी, राजनीति विज्ञान के डॉ.कार्तिकेय मिश्र, डॉ.सूर्यभान सिंह, जंतु विज्ञान के डॉ.पुष्पांक वत्स, विधि संकाय के डॉ.राहुल श्रीवास्तव, सेंटर फॉर साइंस एंड सोसाइटी के डॉ.शशिकांत शुक्ल, भूगोल के डॉ.पवन कुमार शर्मा व अंग्रेजी विभाग के डॉ.कुमार पराग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed