फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   AAP "Give employment, give social justice march will now start from Prayagraj on October 31

Prayagraj :  आप की "रोज़गार दो, सामाजिक न्याय दो" पदयात्रा अब 31 अक्तूबर को प्रयागराज से होगी शुरू

Thu, 02 Oct 2025 03:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 02 Oct 2025 03:41 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी (आप) 31 अक्तूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के अवसर पर प्रयागराज से अयोध्या तक “रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो” पदयात्रा शुरू करने जा रही है। यह यात्रा 15 नवंबर को अयोध्या में समाप्त होगी।

विज्ञापन
AAP "Give employment, give social justice march will now start from Prayagraj on October 31
आप नेता संजय सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) 31 अक्तूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के अवसर पर प्रयागराज से अयोध्या तक “रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो” पदयात्रा शुरू करने जा रही है। यह यात्रा 15 नवंबर को अयोध्या में समाप्त होगी। पार्टी ने बेरोजगारी, पेपर लीक, आरक्षण के हनन, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के मुद्दों को इस यात्रा का मुख्य आधार बनाया है। आप नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बुधवार को यहां आयोजित प्रेस वार्ता में जनता से अपील की कि वे इस जनआंदोलन से जुड़ें और अपनी आवाज बुलंद करें।

विज्ञापन


यात्रा का नेतृत्व और अपील

यह यात्रा प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के नेतृत्व में होगी। आयोजन समिति की अध्यक्षता सभाजीत सिंह करेंगे, जबकि समिति में जनक प्रसाद, दिनेश पटेल, इमरान लतीफ, विनय पटेल, पवन तिवारी, सर्वेश और सुनील पांडे शामिल हैं। संजय सिंह ने अपील करते हुए कहा की छात्र-युवा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मनरेगा मजदूर और समाज का हर वर्ग इस यात्रा का हिस्सा बने। जुड़ने के लिए मिस्ड कॉल नंबर 75000 40004 जारी किया गया है।
विज्ञापन


बेरोजगारी और पेपर लीक का मुद्दा

संजय सिंह ने कहा कि प्रयागराज, जिसे “बेरोजगारों की मंडी” कहा जाता है, से यात्रा की शुरुआत इसीलिए की जा रही है क्योंकि यहां लाखों बेरोजगार युवा प्रभावित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि “सिपाही, दरोगा, लेखपाल, एसएससी, पीसीएस-जे जैसी परीक्षाओं के पेपर लगातार लीक हो रहे हैं। पेपर लीक ने नौजवानों का भविष्य छीना है और यह अब एक बड़ा घोटाला बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सामाजिक न्याय और आरक्षण

उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय और सहकारी बैंकों की भर्ती का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार जानबूझकर आरक्षण की व्यवस्था का पालन नहीं कर रही। “यह संविधान और सामाजिक न्याय के साथ खिलवाड़ है। शिक्षा मित्र, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पुरानी पेंशन बहाली की मांग करने वाले लोग और मनरेगा मजदूर—सभी को इस यात्रा में शामिल होना चाहिए।”

कानून-व्यवस्था और बुलडोज़र राजनीति

संजय सिंह ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। “बुलडोज़र बाबा की राजनीति से जनता का ध्यान असली मुद्दों से भटकाया जा रहा है। हॉकी खिलाड़ी मोहम्मद शाहिद के घर पर बुलडोज़र चलाना इसका ताजा उदाहरण है।” उन्होंने आरोप लगाया कि सांप्रदायिक माहौल बनाकर भाजपा जनता को बेरोजगारी और अन्याय से जुड़े सवाल पूछने से रोकना चाहती है।

महिला सुरक्षा पर सवाल

आप सांसद ने कहा कि सरकार का “मिशन शक्ति” अभियान केवल दिखावा है। “जब महिला सिपाही और महिला जज तक असुरक्षित हैं और सुरक्षा के लिए चिट्ठियां लिखने को मजबूर हैं, तब यह अभियान नाटक से ज्यादा कुछ नहीं।” उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं पर कार्रवाई नहीं होती जबकि आम लोगों पर सख्ती होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed