फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Aadi Shankracharya continued the thread of humanunity

मानव को एकता के सूत्र में पिरोने में जुटे रहे शंकराचार्य

Thu, 12 May 2016 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 12 May 2016 02:33 AM IST
विज्ञापन
Aadi Shankracharya continued the thread of humanunity
त्रिवेणी बांध स्थित आदि शंकर विमान मंडपम मंदिर में आदि शंकराचार्य जयंती समारोह मनया गया। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
जगद्गुरु आदि शंकराचार्य की जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को संगम नगरी के आश्रमों, मठों में ब्रह्म सत्यं जगत मिथ्या का जयघोष गूंजा। षोड्सोपचार पूजन के साथ आदिगुरु की पादुका का पूजन कर संतों, सन्यासियों ने सनातन धर्म की अविरलता का संकल्प दोहराया। सरस्वती घाट स्थित मनकामेश्वर मदिर परिसर में सह व्यवस्थापक प्रवीण नौटियाल की देखरेख में माल्यार्पण और पादुका पूजन के बाद आचार्य पुरोहितों ने शंकराचार्य रचित वेदांग का सस्वर पाठ किया। सभी ने आदि शंकराचार्य के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


त्रिवेणी बांध स्थित आदि शंकर विमान मंडपम मंदिर में व्यवस्थापक रमणी शास्त्री के निर्देशन में वैदिक आचार्यों द्वारा कामाक्षी, बाला जी, देवाधिदेव महादेव के पूजन अर्चन के बाद आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का षोडशोपचार पूजन, अभिषेक किया। अलोपीबाग स्थित शंकराचार्य आश्रम में 21वैदिक आचार्यों की ओर से रुद्राभिषेक किया गया। सचिव छोटेलाल मिश्रा की देखरेख में षोडशोपचार पूजन, पादुका पूजन के बाद सनातन धर्म के प्रचार प्रसार में आदि गुरु की भूमिका पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में स्वामी मुकुंदानंद सरस्वती, वेदपाठी बटुक आदि मौजूद थे। मठ बाघम्बरी गद्दी में भी वैदिक पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शंकराचार्य स्तुति पढ़ी। 
विज्ञापन


रामघाट पर गंगा आरती
आदि शंकराचार्य की जयंती पर हरिहर गंगा आरती समिति की ओर से रामघाट पर गंगा आरती हुई। सभी ने मोक्षदायिनी गंगा की निर्मलता के लिए तन-मन-धन से समर्पित होने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में सुरेश चंद्रा, अवधेश चंद्र, संजय कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदि शंकराचार्य का राज्याभिषेक
तिरुमला तिरुपति देव स्थापनम धर्म संघ की ओर से सिद्धेश्वर नवग्रह मंदिर में आदि शंकराचार्य का राज्याभिषेक किया गया। तीर्थ पुरोहितों ने मधु चकहा की अगुवाई में पूजन-अर्चन किया। कार्यक्रम में संयोजक राजेश श्रीवास्तव, परमानंद त्रिपाठी, संतोष मिश्रा, विनोद मिश्रा, विनय कृष्ण त्रिपाठी, अमित वैद्य, विजय निषाद आदि उपस्थित रहे। 


रेखांकित किए गए शंकराचार्य के योगदान
आद्य ज्योतिष अनुसंधान संवाहक सोसाइटी एवं कर्मकांड प्रशिक्षण केंद्र खेमामाई मंदिर खुशहाल पर्वत की ओर से कर्मकांड प्रशिक्षण केंद्र में ज्योतिषाचार्य आदित्य कीर्ति त्रिपाठी ने आदि शंकराचार्य के बारे में जानकारी दी। मातेश्वरी महाकाली चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर बैरहना स्थित गेस्ट हाउस में आईपीएस जुगुल किशोर तिवारी ने कहा, आदि शंकराचार्य ने मानव जाति को एकता के सूत्र में पिरोने का काम किया। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.रतन लाल हांगलू ने कहा, बच्चों को संस्कारी शिक्षा देने के लिए कड़े कदम उठाने होंगे। कार्यक्रम में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने आदि शंकराचार्य के योगदान को रेखांकित किया। कार्यक्रम में अमित मिश्रा, रईस चंद्र शुक्ला, गुड्डू मिश्रा, राजेंद्र पांडेय, दीपू गिरी समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed