{"_id":"691b7b84d096a4b2b8007d08","slug":"a-young-man-who-had-gone-to-his-in-laws-house-was-attacked-and-robbed-of-rs-20000-naini-news-c-257-1-sald1006-118319-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: ससुराल गए युवक पर हमला कर 20 हजार रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: ससुराल गए युवक पर हमला कर 20 हजार रुपये लूटे
Tue, 18 Nov 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 18 Nov 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
कौंधियारा थाना क्षेत्र के भरहरा गांव निवासी विजय कुमार ने ससुराल में मारपीट और 20 हजार रुपये लूटने का दावा करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पीड़ित ने बताया कि रविवार की रात ससुरालपक्ष की ओर से उसे धौनेहा गांव (थाना बरगढ़, चित्रकूट) आने के लिए बुलाया गया था। आरोप है कि जब वह गांव पहुंचा तो उसपर अचानक हमला कर दिया गया।
विजय कुमार के अनुसार, ससुराल पक्ष के लोगों ने गालियां देते हुए लात-घूंसे और डंडों से उसकी पिटाई की। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने 20 हजार रुपये भी छीन लिए। उसने बताया कि किसी तरह उसने वहां से भागकर अपनी जान बचाई और घटना की जानकारी पुलिस को दी।
पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी से लगभग छह वर्ष पहले कोर्ट मैरिज हुई थी और उनका एक ढाई वर्षीय बच्चा भी है। थाना प्रभारी कौंधियारा कुलदीप शर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है। प्रारंभिक जांच में स्पष्ट हुआ कि घटना बरगढ़ थाना क्षेत्र का है इसलिए मामला संबंधित थाने को भेज दिया गया है।