{"_id":"69d2c4e96b9b640f5b07f3cc","slug":"a-young-man-was-duped-of-rs-35-lakh-on-the-pretext-of-cheap-gold-allahabad-news-c-3-1-hld1039-857612-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: सस्ते सोने का झांसा देकर युवक से साढ़े तीन लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: सस्ते सोने का झांसा देकर युवक से साढ़े तीन लाख की ठगी
Mon, 06 Apr 2026 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सस्ते सोने का लालच देकर जालसाजों ने एक युवक से साढ़े तीन लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। हंडिया थाना क्षेत्र के सैदाबाद वीरपुर गांव निवासी हरिप्रकाश मिश्रा ने बताया कि वह कंस्ट्रक्शन कंपनियों को लेबर उपलब्ध कराने का काम करता है। इसी सिलसिले में 15 मार्च को उसकी मुलाकात एक व्यक्ति से हुई। आरोपी ने पहले लेबर उपलब्ध कराने की बात कहकर एक हजार रुपये लिए। इसके बाद उसने बताया कि उसके रिश्तेदार को गड़ा हुआ सोना मिला है, जिसकी बाजार कीमत करीब 10 लाख रुपये है और वह इसे आधी कीमत में बेचने को तैयार है। आरोपी की बातों में आकर पीड़ित ने 25 मार्च को मांडा खास स्थित जंगल में उससे मुलाकात की। वहां जालसाजों ने साढ़े तीन लाख रुपये लेकर उसे पीली धातु की एक गुल्ली थमा दी और मौके से फरार हो गए। बाद में जब पीड़ित उस गुल्ली को लेकर सोनार के पास पहुंचा तो पता चला कि वह सोना नहीं है। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी थाना निरीक्षक माधव प्रसाद त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है।