फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A young man was cut off by a train in Kaushambi, his head got stuck in the engine and went to Mughalsarai 190 km away

Prayagraj News: काैशाम्बी में ट्रेन से कटा युवक, इंजन में फंसकर 190 किमी दूर मुगलसराय चला गया सिर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
A young man was cut off by a train in Kaushambi, his head got stuck in the engine and went to Mughalsarai 190 km away
काैशाम्बी में सिराथू के करीब स्थित शुजातपुर रेलवे स्टेशन के पास हैरान कर देने वाली घटना हुई। यहां ट्रेन की चपेट में आने से मृत हुए युवक का धड़ तो पड़ा रहा लेकिन इंजन में फंसकर उसका सिर लगभग 190 किलोमीटर दूर दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन मुगलसराय पहुंच गया। सुबह ट्रेन पहुंचने पर इसकी जानकारी हुई तो प्रयागराज से जीआरपी के जवान मुगलसराय पहुंचे। फिर शाम को दूसरी ट्रेन से सिर वापस लेकर प्रयागराज आए।
विज्ञापन

मृतक रीवा के ग्राम पताही, कोलहा तहसील सिरमौर का रहने वाला मोहित खरे (40) था जो कानपुर से घर लौटते वक्त ट्रेन हादसे का शिकार हो गया। पुलिस के मुताबिक, वह कानपुर में रहकर प्राइवेट काम करता था। होली पर घर आने के लिए वह मंगलवार को अजमेर सियालदह एक्सप्रेस से चला। रात 1:30 के करीब ट्रेन शुजातपुर रेलवे स्टेशन के पास पहुंची थी जहां वह ट्रेन से नीचे उतरा था। इसी दौरान दूसरी ट्रेन आ गई और चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

जीआरपी के जवान पहुंचे तो उसका धड़ मिला लेकिन सिर का पता नहीं चला। सुबह 11:30 के करीब ट्रेन दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन मुगलसराय पहुंची तो वहां इंजन में सिर फंसा देख लोग स्तब्ध रह गए। जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि रात में सुजातपुर रेलवे स्टेशन के पास हादसा हुआ था। इसके बाद प्रयागराज से जीआरपी के जवान मुगलसराय पहुंचे और शाम की ट्रेन से सिर लेकर वापस आए। तब तक परिजन भी आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed