फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A young man used to seduce, everyone knew, but no one complained against Dabang

मुहल्ले का एक युवक करता था छेड़खानी, सबको मालूम था लेकिन दबंग के खिलाफ किसी ने नहीं की शिकायत

Tue, 30 Apr 2019 01:42 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 30 Apr 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
A young man used to seduce, everyone knew, but no one complained against Dabang
marital rape - फोटो : pexels.com

चुनावी माहौल में नेताओं के महिला सुरक्षा के खोखले दावों में बीच सोनम ने इज्जत की खातिर जान दे दी। मंच से माइक पर महिलाओं की सुरक्षा पर बड़े बड़े दावे करने वाले नेता इस मामले पर खामोश हैं। इस घटना को लेकर कहीं कोई सुगबुगाहट नहीं है। पड़ोस का रहने वाला युवक महीनों से सोनम के साथ छेड़खानी कर रहा था। यह बात सबको मालूम थी लेकिन दबंग युवक के खिलाफ किसी ने शिकायत की हिम्मत नहीं दिखाई। ऐसे समाज को आइना दिखाते हुए सोनम ने जहर खा लिया। पुलिस ने अभी भी जांच के नाम पर अभी भी रिपोर्ट नहीं दर्ज की है। 

विज्ञापन



कौशाम्बी कोतवाली के एक गांव की सोनम अपने ननिहाल में रहकर एक कालेज से बीए की पढ़ाई कर रही थी। रविवार की रात करीब 12 बजे उसने जहर खा लिया। इसके कुछ ही देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था कि उसकी मौत हो गई। घर वालों ने सूचना दी।  घटना की जानकारी पर पहुंची करारी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोनम के नाना ने बताया कि मोहल्ले का एक युवक उसके साथ आए दिन छेड़खानी करता था। उसने सोनम का घर से बाहर निकलना, उसका कालेज जाना हराम कर दिया था। वह घर दिन दिन भर रोती थी।
विज्ञापन


दबंग युवक सोनम को धमकाता भी था, इसी कारण उसके खिलाफ तहरीर नहीं दी गई थी कि कहीं वह सोनम के साथ अनहोनी न कर दे। सोनम की मौत के बाद घर वाले रो रहे हैं। उन्होंने आरोपी युवक खिलाफ तहरीर दी है। हालांकि पुलिस ने हमेशा की तरह टरकाऊ रवैया अपनाया है। जांच के नाम पर आरोपी के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।  थानाध्यक्ष राजेश सिंह का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनम की मौत पर क्षेत्र में खामोशी है। न सिर्फ मुहल्ले वालों में बल्कि माइक से बड़ी बड़ी बातें करने वाले नेताओं में भी। चंद दिनों के बाद ही कौशांबी में वोटिंग होने वाली है लेकिन सोनम की मौत पर सब खामोश हैं। न तो सामाजिक संगठनों से कोई आवाज आई है न ही महिलाओं के लिए काम करने वाली महिलाओं संगठनों ने सोनम को न्याय के लिए कोई आवाज उठाई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed