{"_id":"69693b44f28cc6597300fab6","slug":"a-young-man-returning-from-his-in-laws-house-with-his-wife-was-injured-by-chinese-thread-naini-news-c-417-1-sor1001-2644-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: पत्नी के साथ ससुराल से लौट रहा युवक चाइनीज मांझे से जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: पत्नी के साथ ससुराल से लौट रहा युवक चाइनीज मांझे से जख्मी
Fri, 16 Jan 2026 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Fri, 16 Jan 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के नीबी लोहगरा में चाइनीज मांझे से एक बाइक सवार घायल हो गया। परिजनों ने युवक को स्थानीय अस्पताल में इलाज कराने के बाद दादूपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना बृहस्पतिवार शाम की है।
संदीप कुमार गौतम(25) पुत्र रमेश गौतम निवासी चम्पतपुर थाना घूरपुर अपने ससुराल शिवराजपुर थाना शंकरगढ़ गया था। वह पत्नी इंद्रकली के साथ घर लौट रहा था। क्षेत्र के नीबी लोहगरा में चाइनीज मांझा उसके गले में लग गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान युवक को दादूपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। इंस्पेक्टर बारा विनोद कुमार सोनकर ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।
चाइनीज मांझे की चपेट में आने से बाइक सवार घायल
सोरांव चौराहे के निकट बृहस्पतिवार को दोपहर प्रयागराज प्रतापगढ़ हाईवे पर चाइनीज मांझे की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रतापगढ़ जनपद के देल्हूपुर निवासी संतोष कुमार सिंह अपने एक साथी के साथ बृहस्पतिवार दोपहर किसी काम से प्रयागराज शहर जा रहा था। दोनों सोरांव चौराहे के निकट पहुंचे ही थे कि चाइनीज मांझा उनके चेहरे पर फंस गया। जब तक वे अपनी बाइक रोकते तब तक मांझे की चपेट में आने से संतोष कुमार का चेहरा लहूलुहान हो गया। उसके साथी ने स्थानीय लोगों की मदद से युवक को सोरांव स्थित एक निजी अस्पताल ले गया। जहां उसका उपचार किया गया।