फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A young man made a reel in the gun house of the police station, it went viral

Prayagraj News: थाने के गन हाउस में युवक ने बनाया रील, हुआ वायरल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
A young man made a reel in the gun house of the police station, it went viral
कौंधियारा। थाना परिसर कौंधियारा में बनी एक रील ने पुलिस व्यवस्था की निष्पक्षता और सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। गन हाउस जैसे संवेदनशील स्थान पर दो युवकों का पहुंच जाना और वहां बेखौफ रील शूट करना पुलिस की निगरानी व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर रहा है। वीडियो में युवक थाना प्रभारी के साथ सेल्फी लेते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है। वीडियो दो-तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। शनिवार को वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हुआ, इसके बाद डीसीपी यमुना नगर ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम इंस्टाग्राम पर पोस्ट हुई यह रील कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गई। वीडियो में बैकग्राउंड में बज रहे विवादित गाने के बोल ने मामले को और संवेदनशील बना दिया। घटना सामने आने पर थाना प्रभारी ने पहले जानकारी से इन्कार किया, बाद में विभागीय जांच का हवाला दिया। एसीपी कौंधियारा अब्दुल सलाम खान ने बताया कि अभी उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। जानकारी मिलने पर जांच कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed