फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A young man died due to drowning in a pond and a cattle keeper died due to drowning in a pit

Prayagraj News: तालाब में युवक और गड्ढे में डूबने से पशुपालक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
A young man died due to drowning in a pond and a cattle keeper died due to drowning in a pit
फूलपुर के अरवासीमय बहादुरगढ़ स्थित रानी तालाब पर बिलखती मृतक की मां और जुटी ग्रामीणों की भीड़।
फूलपुर। तालाब में डूबने से जहां एक युवक की मौत हो गई, वहीं गहरे गड्ढे में डूब जाने से पशुपालक की जान चली गई। फूलपुर इलाके में हुई इन दोनों घटनाओं से गांव में मातम छा गया है। पुलिस, एनडीआरएफ टीम ने ग्रामीणों की मदद से करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को तालाब से बाहर निकाला।
विज्ञापन

पहली घटना फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के अरवासी मय बहादुरगढ़ गांव स्थित रानी गोमती के पौराणिक तालाब में हुई। यहां फूलपुर के परासिनपुर गांव का रहने वाला अजीत कुमार (20) पुत्र सुरेश भारतीय अपने साथियों के साथ शुक्रवार दोपहर स्नान करने गया था। तालाब के गहरे पानी में वह डूब गया, फिर काफी देर तक नहीं दिखाई दिया तो साथियों ने इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दिया जानकारी होते ही फूलपुर पुलिस के साथ ही एनडीआरएफ टीम भी मौके पर पहुंच गई। तकरीबन 3 घंटे बाद शव को बाहर निकाला गया। अजीत तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके पिता मेहनत मजदूरी कर परिवार चलते हैं। अचानक हुई इस घटना से भाई-बहन माता-पिता सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

दूसरी घटना फूलपुर के चकरा अलीपुर गांव में हुई। यहां पशुपालक बृजलाल बिंद ताल की तरफ भैंस चराने गया था। इस दौरान वह पानी से भरे गहरे गड्ढे में चला गया। जिसमें डूब जाने से पशुपालक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



फूलपुर के रानी गोमती तालाब में साथियों संग स्नान के दौरान हुई घटना

प्रयागराज- जौनपुर राजमार्ग के किनारे फूलपुर के अरवासीमय बहादुरगढ़ गांव में स्थित रानी गोमती का पक्का तालाब कई दशक पुराना और पौराणिक मान्यताओं वाला है। शुक्रवार दोपहर वह गांव के ही रहने वाले अपने तीन साथियों के साथ पौराणिक रानी तालाब में स्नान करने के लिए गया और तालाब में उतर कर स्नान करने लगा। साथियों के मुताबिक देखते ही देखते वह तालाब के पानी में लापता हो गया। कुछ देर इंतजार के बाद सूचना पर परिजन एनडीआरएफ टीम फूलपुर पुलिस पहुंची और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed