फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A young man died after being hit by a bus after colliding with a Bolero, his companion was injured.

Prayagraj News: बोलेरो से टकराने के बाद बस की चपेट में आए युवक की मौत, साथी घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
A young man died after being hit by a bus after colliding with a Bolero, his companion was injured.
औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत रामपुर ओवरब्रिज के पास बुधवार शाम को बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों करछना में किसी वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। घायल को रामपुर चौराहे स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार बोलेरो से टकराने के बाद बाइक सवार बस के नीचे आ गए थे और बस उन्हें रौंदते हुए आगे बढ़ गई।
विज्ञापन

थाना औद्योगिक क्षेत्र के रामपुर निवासी मो. गुलजार (33) पुत्र गुलाम मोहम्मद उर्फ पाले व गांव का ही गोरे (22) पुत्र गुड्डू मिस्त्री एक ही बाइक से बुधवार शाम को किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए करछना जा रहे थे। रामपुर ओवरब्रिज पर बोलेरो ने टक्कर मार दी। इससे उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। दोनों सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन

वहीं, सामने से आ रही बस ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में मो. गुलजार की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी पर गोरे के परिजन भी पहुंच गए। मृतक अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। वह कपड़े की फेरी किया करता था। मृतक की एक बेटी और दो बेटे हैं। घायल गोरे की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed