फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A young man died after being beaten up after an accident

Prayagraj News: हादसे के बाद की गई पिटाई से जख्मी युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
A young man died after being beaten up after an accident
सप्ताह भर पहले थाना क्षेत्र के बदरा-सोनौटी गांव के पास हुए सड़क हादसे में अज्ञात लोगों ने बाइक सवार जख्मी युवक सद्दाम को इस कदर पीटा कि अस्पताल में उपचार के दौरान शनिवार की रात उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के नई झूंसी के पटहरी टोला निवासी रिजवान पुत्र नईम खान अपने जीजा सद्दाम पुत्र अनवर खान निवासी गोपीगंज के साथ किसी रिश्तेदार के यहां शादी में दिवाली वाले दिन 20 अक्टूबर को बहरिया गए थे। शाम को तकरीबन साढ़े चार बजे रिजवान बाइक से जीजा सद्दाम के साथ घर लौट रहा था। झूंसी के बदरा-सौनौटी गांव के पास पहुंचने पर बाइक की साइकिल सवार बुजुर्ग से टक्कर हो गई। हादसे में रिजवान और सद्दाम के साथ ही साइकिल सवार बुजुर्ग को भी चोट आई थी। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी होने के बावजूद सद्दाम अपने साले रिजवान के साथ बुजुर्ग को सड़क से उठाकर किनारे कर बैठा रहे थे।
विज्ञापन

आरोप है कि तभी उसके घर के कुछ युवक आ गए और गालीगलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। दबंगों ने पहले से ही गंभीर रूप से जख्मी सद्दाम को इस कदर पीटा कि वह बेहोश होकर वहीं गिर पड़ा। साला रिजवान लगातार युवकों के आगे जीजा सद्दाम को छोड़ देने की गुहार लगाता रहा लेकिन वे नहीं माने। बाद में सद्दाम को झूंसी के त्रिवेणीपुरम स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालत गंभीर होने पर शनिवार की दोपहर एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां देर रात को उसने दम तोड़ दिया। पत्नी गुलनाज रो-रोकर बेसुध हो जा रही थी।
अभी हाथों की मेंहदी भी नहीं छूटी थी कि बेवा हो गई गुलनाज
गोपीगंज के रहने वाले सद्दाम पुत्र अनवर खान का निकाह तकरीबन सवा दो माह पहले नई झूंसी के पटहरी टोला निवासी सलमान की बेटी गुलनाज के साथ हुआ था। अभी गुलनाज के हाथों की मेंहदी भी नहीं छूटी थी कि कुछ खूनी हाथों ने उसके पति की जान ले ली। परिजनों के मुताबिक सद्दाम का निकाह नई झूंसी की गुलनाज से 11 अगस्त 2025 को हुआ था। सद्दाम सऊदी अरब में रहकर नौकरी करता था। निकाह से कुछ रोज पहले ही वह विदेश से घर आया था। हादसे से कुछ दिन पहले ही वह ससुराल आया था। तभी 20 अक्टूबर की शाम झूंसी के बदरा-सोनौटी गांव के पास हुंए सड़क हादसे और उसमें जख्मी होने के बावजूद दबंगों ने इस कदर पीटा कि सप्ताह भर बाद शनिवार की रात उसने एसआरएन में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।


आरोपी कौन?
थाना क्षेत्र के बदरा-सोनौटी गांव के पास 20 अक्टूबर की शाम सड़क हादसे में जख्मी हुए युवक सद्दाम को मारपीटकर अधमरा करने वाले आखिरकार वे दबंग युवक कौन थे, इस रहस्य से सप्ताह भर बाद भी पर्दा नहीं उठ सका है। पुलिस ने घटना वाले दिन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। रविवार को सद्दाम की मौत के बाद परिजनों ने नामजद लोगों के नाम दोबारा तहरीर में दिया। हालांकि, देर शाम तक रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई थी। एसओ महेश मिश्र ने बताया कि हादसे के बाद मारपीट करने वालों के बारे में पता किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अब युवक की मौत के बाद केस में धारा भी बढ़ा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed