फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A young man came to the fire with fire, beaten to death by middle-aged, sensation of double murder in the district

बरात आए युवक को गोलियों से भूना, अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या, जिले में डबल मर्डर से सनसनी

Mon, 24 May 2021 08:04 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 24 May 2021 08:04 PM IST
विज्ञापन
A young man came to the fire with fire, beaten to death by middle-aged, sensation of double murder in the district
Murder
    विज्ञापन
  • गंगापार में 24 घंटे के भीतर दो और हत्याओं से सनसनी, नवाबगंज व थरवई में वारदात

नवाबगंज/फाफामऊ। जिले के गंगापार क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर हत्या की दो और वारदातें हुईं। नवाबगंज में बरात आए युवक को गोलियों से भून दिया गया तो थरवई में अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। युवक की हत्या चुनावी रंजिश में की गई जबकि अधेड़ को जमीन की रंजिश में मौत के घाट उतारा गया। दोनों मामलों में कुल तीन लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। 

पहली वारदात नवाबगंज के पलए गांव में रविवार देर रात हुई। प्रतापगढ़ के कुंडा कोतवाली क्षेत्र स्थित पीरानगर निवासी मुकादम प्रजापति के बेटे राहुल की बरात नवाबगंज स्थित बरई रामनगर गांव में आई थी। बरातियों में पीरानगर निवासी सचिन मिश्रा (20) पुत्र शिवशंकर मिश्रा भी शामिल था। डांस के दौरान उसका अपने ही गांव के कुछ युवकों से विवाद हुआ, जिसके बाद रात 11.30 बजे के करीब वह दो दोस्तों संग बाइक से वापस आने लगा। अभी वह प्रयागराज-प्रतापगढ़ सीमा पर स्थित पलए गांव पहुंचा था कि एक्सयूवी गाड़ी से पहुंचे बदमाशों ने उसे असलहा लेकर खदेड़ लिया। जान बचाने के लिए भागने पर बदमाशों ने गोलियां बरसाकर उसे वहीं ढेर कर दिया। इस दौरान वहां से गुजर रहा पलए गांव निवासी हरिलाल(45) भी छर्रे लगने से जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंची 112 नंबर पुलिस सचिन को सीएचसी कुंडा ले गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नवाबगंज व कुंडा कोतवाली पुलिस के सीमा विवाद में शव करीब घंटे भर सीएचसी में ही पड़ा रहा। बाद में एसपी के पहुंचने पर शव एसआरएन स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया। 

विज्ञापन


जमीन के विवाद में घेरकर उतारा मौत के घाट

प्रयागराज। थरवई के धरमपुर घुरवा गांव में जमीन के विवाद को लेकर झूंसी निवासी रामअचल यादव (55) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पिटाई में उसे गंभीर चोटें आईं जिसके बाद अस्पताल ले जाते वक्त उसकी सांसें थम गईं। मृतक के बेटे सुंदरम ने बताया कि सोमवार सुबह 10 बजे के करीब वह अपने पिता व रिश्तेदार धर्मराज के साथ धरमपुर घुरवा भूसा खरीदने आया था। आरोप है कि इसी दौरान राजबहादुर ने अपने बेटों दिलीप, दिनेश, कमलेश, शिवबहादुर संग  मिलकर उसके पिता को घेरकर हमला बोल दिया और अधमरा कर भाग निकले। वह घायल पिता को लेकर नजदीक के अस्पताल पहुंचा तो डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया गया। एसआरएन ले जाते वक्त रास्ते में उनकी सांसें थम गईं। बेटे का आरोप है कि विपक्षियों ने जमीन के विवाद को लेकर उसके पिता की हत्या की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

      नवाबगंज प्रकरण में आकाश सिंह का नाम सामने आया है जिससे मृतक का दो दिन पहले भी झगड़ा हुआ था। तहरीर मिलने का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल पूछताछ के लिए दो सगे भाइयों को हिरासत में लिया गया है। थरवई में अधेड़ की हत्या में पांच लोगों को नामजद किया गया है, जिनमें से एक को हिरासत में ले लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।  -धवल जायसवाल, एसपी गंगापार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed