फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A woman was beaten to death inside the house, brutally beaten to death with a baton in Puramufti

प्रयागराज : घर के भीतर महिला की पीट-पीटकर हत्या, पूरामुफ्ती में डंडों से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतारा

Sun, 14 May 2023 12:07 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 14 May 2023 12:07 AM IST
सार

पूरामुफ्ती में घर के भीतर सराफा दुकान सचांलिका कलावती देवी(48) की बेरहमी से हत्या कर दी गई। डंडों से पीट-पीटकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। शाम को पड़ोसी पीछे का दरवाजा खुला देख भीतर गए तो घटना की जानकारी हुई।

विज्ञापन
A woman was beaten to death inside the house, brutally beaten to death with a baton in Puramufti
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूरामुफ्ती में घर के भीतर सराफा दुकान सचांलिका कलावती देवी(48) की बेरहमी से हत्या कर दी गई। डंडों से पीट-पीटकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। शाम को पड़ोसी पीछे का दरवाजा खुला देख भीतर गए तो घटना की जानकारी हुई। बेटों ने फिलहाल किसी रंजिश की बात नहीं बताई है। पुलिस देर रात तक जांच पड़ताल में जुटी रही। कलावती के पति धर्मपाल का निधन हो चुका है।

विज्ञापन


वह दो बेटों के साथ रहती थी जिनमें से बड़ा आशीष (25) जबकि छोटा बेटा मनीष (23) साल का है। वह घर में ही सराफा की दुकान संचालित करती थी। शनिवार को दोपहर में बड़ा बेटा दुकान का सामान लेने चौक जबकि छोटा बेटा कौशाम्बी के भरवारी गया था। कलावती शाम होते ही दुकान खोल देती थी लेकिन शाम को छह बजे तक वह बाहर नहीं निकली। मुख्य दरवाजा भीतर से बंद था। पड़ोसियों ने आवाज दी लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन


इसी दौरान गांव का ही एक व्यक्ति खेत की ओर गया तो देखा कि कलावती के घर का पिछला दरवाजा खुला पड़ा था। जानकारी पर आसपास के लोग पहुंचे तो देखा कि वह खून से लथपथ पड़ी थी। उसके चेहरे व सिर पर डंडों से वार किया गया था। सूचना पर पुलिस पहुंच गई लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर दोनों बेटे भी आ गए और मां का शव देखकर बिलखने लगे। एसओ पूरामुफ्ती उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बेटे किसी रंजिश के बाबत कुछ बता नहीं पा रहे हैं। शव को मर्चरी भेजवा दिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शरीर पर सुरक्षित थे गहने, हत्या की नीयत से ही आए थे बदमाश

इस प्रकरण में पहले आशंका जताई गई कि हो सकता है कि लूटपाट की नीयत से घर में घुसे बदमाशों ने विरोध करने पर उसे मौत के घाट उतारा हो। हालांकि पुलिस ने जांच पड़ताल की तो सारा सामान सरक्षित मिला। दुकान में घुसने का भी प्रयास नहीं किया गया था। यहां तक कि मृतका ने जो गहने पहन रखे थे वह भी सुरक्षित थे। ऐसे में साफ हो गया कि बदमाशों की नीयत सिर्फ हत्या ही थी।

 

कुछ दिनों पहले हुई थी बेटे की शादी

पुलिस ने बताया कि जांच पड़ताल में यह बात सामने आई कि मृतका ने हाल ही में अपने बड़े बेटे आशीष की शादी की थी। हालांकि बहू इन दिनों मायके गई हुई है। पुलिस देर रात तक हत्या की वजह का पता लगाने में जुटी रही लेकिन कुछ पता नहीं चल सका था।

महिला की बेरहमी से हत्या हुई, पुलिस ने बता दिया हादसा

मेजा के कुंवरपट्टी गांव में पुलिस ने गजब किया। धारदार हथियार से महिला के कत्ल के मामले को हादसा बता दिया। पंचायतनामे में करंट से मौत की बात लिखकर शव मर्चरी भेजवा दिया। पोस्टमार्टम के दौरान शव की हालत देखकर डॉक्टर दंग रह गए और इसे दोबारा सील करवा दिया। पंचायतनामे में सुधार कराया और फिर वीडियोग्राफी के बीच डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया।

कुंवरपट्टी में रहने वाली विजय कुमारी (50) एक दिन पहले घर में मृत पाई गईं। उनके पति राकेश सिंह बेटे के साथ मुंबई में एक निजी कंपनी में काम करते हैं। जबकि यहां विजय बहू के साथ रहती थीं। शुक्रवार रात में बहू अपने जबकि दरवाजे के बगल के कमरे में विजय सो रही थीं। सुबह वह मृत पाई गईं। बहू ने पुलिस को बताया कि सबमर्सिबल के स्टार्टर से निकली चिंगारी से कमरे में आग लग गई। जिसमें झुलसने से विजय की मौत हो गई।

सूचना पर पुलिस पहुंची और पंचायतनामे में करंट से मौत की बात लिखकर शव मर्चरी भेज दिया। पोस्टमार्टम के लिए जब डॉक्टरों ने शव देखा तो दंग रह गए। चेहरे व शरीर के अन्य हिस्सों में धारदार हथियार से वार के दर्जनों निशान मिले। इसके बाद पोस्टमार्टम रोककर पुलिस को बुलवाया गया और फिर पंचायतनामे में सुधार करवाने के बाद पोस्टमार्टम किया गया। इस दौरान मृतका की मुट्ठी में बाल फंसे मिले।

मृतका के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शरीर पर मिले चोट के निशान और मुट्ठी में बाल के मिलने से साफ है कि उसकी हत्या की गई। पुलिस मामले में लीपापोती कर रही है। उधर मेजा थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर मिश्र यही कहते रहे कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed