{"_id":"685b040d1bf81ee40a0fb70f","slug":"a-woman-passenger-from-lucknow-fell-from-a-train-in-phulpur-and-died-allahabad-news-c-407-1-sald1007-4056-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: फूलपुर में ट्रेन से गिरी लखनऊ की महिला यात्री, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: फूलपुर में ट्रेन से गिरी लखनऊ की महिला यात्री, मौत
विज्ञापन
वाराणसी से प्रयागराज संगम जा रही ट्रेन से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। महिला की शिनाख्त लखनऊ की मीना (52) के रूप में हुई है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के सराय लिली उर्फ खोजापुर गांव के सामने के रेलवे ट्रैक से मंगलवार सुबह लगभग नौ बजे वाराणसी से प्रयागराज संगम जा रही ट्रेन से मीना अचानक गिर गईं। जब तक ग्रामीण पहुंचते उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने तत्काल रेलवे व स्थानीय पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला की शिनाख्त मीना गुलयानिया (52) पत्नी स्व. संजय गुलयानिया निवासी चंदर नगर थाना आलमबाग लखनऊ के रूप में की। उसके पास से परिजनों का फोन नंबर मिला तो सूचना दी गई। परिजनों ने बताया कि वह कुछ दिनों से घर से लापता थीं। उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट आलमबाग थाने में भी दर्ज कराई गई थी।