फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A teenager who went to take bath in the canal died due to drowning, the accident happened in Jaswan of Handia

प्रयागराज : नहर में नहाने गई किशोरी की डूबने से मौत, हंडिया के जसवां में हुआ हादसा

Mon, 20 May 2024 05:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 20 May 2024 05:41 PM IST
सार

परिजनों के अनुसार हर्षिता की दिमागी संतुलन ठीक ना होने के कारण वह आए दिन इधर-उधर घूमती रहती थी। बताया कि मृतिका एक भाई व दो बहन में दूसरे नंबर की थी। पिता विनोद मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं।

विज्ञापन
A teenager who went to take bath in the canal died due to drowning, the accident happened in Jaswan of Handia
नहर में डूबने से किशोरी की मौत। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हंडिया थाना अंतर्गत क्षेत्र के जसवां गांव की नहर में नहाने गई एक किशोरी की पानी में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने घंटो खोजबीन किया जहां कुछ दूरी पर उसे मृत हालत में पाया गया।जसवां बनगइयां का पुरा गांव निवासिनी हर्षिता पांडेय उर्फ धाधा (16) पुत्री विनोद पांडेय पप्पू रोज की तरह सोमवार सुबह करीब सात बजे शौच के लिए घर से निकली। वह नहर में नहाने लगी।

विज्ञापन


इसी दौरान वह कब पानी में डूब गई यह किसी को कुछ पता ना चल सका। हां इतना जरूर था कि उसे वहां नहाते हुए देखा गया था। लोगों को लगा कि कुछ ही देर पहले राधा यहां नहा रही थी तो अचानक वह कहां गायब हो गई। लोगों ने इसकी जानकारी परिजनों को दिया। जहां परिजन भी मौके पर पहुंच कर उसे खोजने लगे। ग्राम प्रधान संजय पांडेय सहित गांव के लवकुश पांडेय, विकास पांडेय, राम फेरन पांडेय, पप्पू पांडेय आदि लोगों ने बहते पानी में किशोरी को घंटो खोजबीन किया। जिसे वहां से थोड़ी दूर आगे पानी में उसका शव मिला। 
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार हर्षिता की दिमागी संतुलन ठीक ना होने के कारण वह आए दिन इधर-उधर घूमती रहती थी। बताया कि मृतिका एक भाई व दो बहन में दूसरे नंबर की थी। पिता विनोद मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। घटना की जानकारी घर पर हुई तो मृतका की मां उषा पांडेय व दादी गायत्री पांडेय को हुई तो उनका रो-रो कर बुरा हाल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed