फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A soldier attempted suicide at his in-laws' place

Prayagraj News: सिपाही ने ससुराल में किया आत्मदाह का प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
A soldier attempted suicide at his in-laws' place
सरायइनायत थाना क्षेत्र के दलापुर गांव में शुक्रवार को सीआरपीएफ के सिपाही ने ससुराल में ही आग लगाकर खुदकुशी का प्रयास किया। गंभीर हालत में उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात तक उसकी हालत गंभीर बनी रही।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार, थरवई थाना क्षेत्र के टिकरी, कमला नगर निवासी सीआरपीएफ सिपाही रंजीत तिवारी की सरायइनायत थाना क्षेत्र के दलापुर गांव में ससुराल है। घरेलू विवाद के कारण पत्नी नीलम काफी दिनों से मायके में रह रही थी। बृहस्पतिवार को रंजीत ससुराल आया था। अगले दिन शुक्रवार की दोपहर किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। गुस्से में रंजीत ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा लिया।
विज्ञापन

ससुरालवालों ने किसी तरह कपड़ा डाल कर आग बुझाया, लेकिन तब तक रंजीत बुरी तरह झुलस गया था। सूचना पाकर एसओ संजय गुप्ता पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना के संबंध में ससुरालियों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि पति-पत्नी के विवाद में सीआरपीएफ सिपाही ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाई है। मामले में कोई शिकायत पत्र नहीं दिया गया है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed