{"_id":"68054e35292003d7b8048580","slug":"a-relative-duped-a-loco-pilot-of-rs-25-lakh-in-the-name-of-getting-him-a-plot-naini-news-c-407-1-sor1001-1583-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: प्लाॅट खरीदवाने के नाम पर रिश्तेदार ने लोको पायलट से 25 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: प्लाॅट खरीदवाने के नाम पर रिश्तेदार ने लोको पायलट से 25 लाख ठगे
Mon, 21 Apr 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Mon, 21 Apr 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
सोरांव। प्रयागराज मंडल में तैनात लोको पायलट को फाफामऊ के शांतिपुरम में प्लाॅट दिखाकर 25 लाख रुपये ठग लिया गया। लोको पायलट ने रिश्तेदार से प्लाॅट के बैनामा करने के लिए दबाव बनाया तो गाली गलौज के साथ ही जान से मारने की धमकी दी। सहायक पुलिस आयुक्त के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
चांदपुर सराय भारत गांव के रहने वाले विजय बहादुर पटेल रेलवे विभाग के प्रयागराज मंडल में लोको पायलट हैं। आरोप है कि विजय बहादुर को फाफामऊ थाना क्षेत्र के गौरा गांव के रहने वाले उसके रिश्तेदार महेंद्र पटेल ने शांतिपुरम में एक प्लाॅट दिखाया। लोको पायलट ने प्लाॅट का सौदा तय कर लिया। इसके बाद विजय बहादुर ने आरोपी को 8 जून 2018 से 20 जून 2018 को नकद व आरटीजीएस तथा चेक के माध्यम से कुल 25 लाख रुपए दिए। बैनामा की तिथि तय हो गई। लेकिन, उसके बावजूद भी बैनामा नहीं हुआ। बाल्कि महेंद्र कुमार पटेल टालमटोल करते हुए बैनामा की तिथि को आगे बढ़ाता रहा।
दबाव डालने पर आरोपी ने 12 लाख का चेक विजय बहादुर को दे दिया। बैंक में लगाने पर चेक बाउंस हो गया। परेशान विजय बहादुर परेशान ने सहायक पुलिस आयुक्त से शिकायत पत्र सौंपा। उनके आदेश पर शनिवार रात पुलिस ने महेंद्र कुमार पटेल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी।