फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A party who does not contact a lawyer for six years is not entitled to condonation of delay

High Court : छह साल तक वकील से संपर्क न करने वाला पक्षकार देरी माफी का हकदार नहीं

Mon, 06 May 2024 03:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 06 May 2024 03:23 PM IST
सार

मामला गाजीपुर जिले का है। याचियों ने भूमि राजस्व अधिनियम की धारा 219 के तहत पुनर्विचार याचिका दायर की थी। जिसे 29 जनवरी 2016 को पुनर्विचार प्राधिकारी ने एकपक्षीय आदेश पारित कर खारिज कर दिया। वर्ष 2022 में देरी माफी की अर्जी के साथ इस आदेश के पुनर्स्थापना का प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया।

विज्ञापन
A party who does not contact a lawyer for six years is not entitled to condonation of delay
अदालत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकील पर मुकदमे की जानकारी न देने वाली याचिका दाखिल करने में देरी की माफी देने से इन्कार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि छह साल तक वकील से संपर्क न करने वाला पक्षकार देरी माफी का हकदार नहीं है। यह फैसला न्यायमूर्ति अरुण भंसाली और न्यायमूर्ति विकास बुधवार की खंडपीठ ने जगदीश और अन्य की ओर से दाखिल विशेष अपील पर सुनाया।

विज्ञापन


मामला गाजीपुर जिले का है। याचियों ने भूमि राजस्व अधिनियम की धारा 219 के तहत पुनर्विचार याचिका दायर की थी। जिसे 29 जनवरी 2016 को पुनर्विचार प्राधिकारी ने एकपक्षीय आदेश पारित कर खारिज कर दिया। वर्ष 2022 में देरी माफी की अर्जी के साथ इस आदेश के पुनर्स्थापना का प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया। देरी माफी की अर्जी में याचियों ने आरोप लगाया कि उनके वकील ने उन्हें पुनर्विचार प्राधिकारी के एकपक्षीय आदेश की जानकारी मुहैया नहीं कराई। वाराणसी मंडल के अपर आयुक्त (न्यायिक) की अदालत ने 10 अक्तूबर 2023 को पुनर्स्थापना का प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया। इस आदेश के खिलाफ याचियों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन


हाईकोर्ट की एकल पीठ ने वाराणसी मंडल के अपर आयुक्त (न्यायिक) की अदालत का आदेश बहाल करते हुए याचिका खारिज कर दी। एकल पीठ के आदेश के खिलाफ याचियाें ने विशेष अपील दाखिल की। सुनवाई करते हुए कोर्ट ने पाया कि पुनर्स्थापना याचिका और अपील दाखिल करने में देरी की गई है। इस देरी का कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण देने के बजाय अपने वकील पर मुकदमे की जानकारी न देने का आरोप लगाया गया है। अपने इस दावे के समर्थन में याची यह साबित करने में असफल रहा कि उसने पिछले छह वर्षों में अपने अधिवक्ता से किस तरह संपर्क किया कि उन्हाेंने मुकदमे की जानकारी नहीं दी। खंडपीठ ने विशेष अपील खारिज करते हुए कहा कि छह साल तक वकील से संपर्क न करने वाला पक्षकार देरी माफी का हकदार नहीं हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed