फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A pack of dogs attacked an innocent child, his condition is critical

Prayagraj News: कुत्तों के झुंड ने मासूम पर किया हमला, हालत गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
A pack of dogs attacked an innocent child, his condition is critical
कोरांव थाना क्षेत्र के मानपुर हडिया गांव में रविवार को कुत्तों के झुंड के हमले से नौ वर्षीय मासूम बुरी घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल स्वरूप रानी नेहरू के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

सुनील यादव (9) पुत्र शिवसेवक यादव घर से शाम चार बजे साइकिल लेकर गांव की ओर निकला था। थोड़ी दूर पर सड़क किनारे कुत्तों के झुंड ने उसपर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से सहमा बच्चा सड़क पर गिर गया और कुत्ते उसके शरीर को नोचने लगे। इसी दौरान सुनील की एक आंख में भी चोट लग गई। लोगों ने डंडा मारकर कुत्तों को भगाया।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर परिजन गंभीर हालत में मासूम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोरांव ले गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पिता शिव सेवक ने बताया कि बच्चा कक्षा पांच में पढ़ता है। घर से साइकिल लेकर सड़क पर पहुंचा ही था कि कुत्तों के झुंड ने उसपर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी के डॉ. अखिलेश शुक्ला ने बताया कि रविवार को दो मामले कुत्तों के काटने के आए हैं। गंभीर हालत में बच्चे को एसआरएन रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed