फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A middle-aged employee sleeping inside a guest house in Kareli died due to suffocation due to smoke from the fireplace

Prayagraj News: अंगीठी के धुएं से दम घुटने से अधेड़ की मौत, पत्नी गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jan 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
A middle-aged employee sleeping inside a guest house in Kareli died due to suffocation due to smoke from the fireplace
करेली में गेस्ट हाउस के भीतर सो रहे अधेड़ कर्मचारी की अंगीठी के धुएं से दम घुटने से मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

करेली में 60 फीट रोड पर रहनी गेस्ट हाउस है। यहां फूलपुर निवासी शमीम (55) अपनी पत्नी कुलसुम (50) के साथ रहकर देखरेख व अन्य कार्य करता था। गेस्ट हाउस में ही बने एक कमरे में दोनों रहते थे। शुक्रवार दोपहर खाना खाने के बाद दोनों कमरे में जाकर सो गए। ठंड ज्यादा होने के चलते उन्होंने अंगीठी भी जला रखी थी। शाम को बहुत देर तक वह कमरे से बाहर नहीं आए।
विज्ञापन

गेस्ट हाउस का ही एक अन्य कर्मचारी पहुंचा तो दोनों बेसुध मिले। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां शमीम की मौत हो गई। जबकि कुलसुम की हालत गंभीर बनी हुई थी। करेली इंस्पेक्टर अमर नाथ राय ने बताया कि आशंका है कि दम घुटने से शमीम की मौत हुई। उसकी पत्नी का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed