फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A medcal student kidnapped for money dispute.

पैसों के विवाद में मेडिकल छात्र को अगवा किया

Mon, 15 Apr 2019 12:22 AM IST
विनोद सिंह News Desk, Amarujala, Prayagraj
News Desk, Amarujala, Prayagraj Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 15 Apr 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
A medcal student kidnapped for money dispute.
मेडिकल स्टूडेंटस को मिली सौगात - फोटो : demo pic

मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस अंतिम वर्ष के छात्र को कुछ युवकों ने अगवा कर लिया। छात्र को बुलेट में बिठाकर वे किसी अज्ञात स्थान की ओर ले जा रहे थे तभी पुलिस को देखकर छात्र शोर मचाता हुआ बुलेट से कूद पड़ा। इस पर आरोपी छात्र को वहीं छोड़कर भाग गए। भुक्तभोगी छात्र वहां से हॉस्टल लौट गया लेकिन, देर-रात तक उसने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई थी।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रविवार दोपहर कंपनी बाग के गेट नंबर छह के पास कई मोटरसाइकिल सवार युवक पहुंचे और ब्यॉयज हॉस्टल में रहने वाले एमबीबीएस छात्र शशि शेखर चौहान को बाहर बुलाया। उसके बाहर आते ही दोनों पक्षों के बीच पहले नोंकझोंक और फिर मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच बाहरी युवकों ने शशि शेखर को घसीटकर बुलेट पर बिठा लिया और सिविल लाइंस की ओर चल दिए।
विज्ञापन


दूसरी बाइक पर भी कई युवक उनके साथ थे। जैसे ही सिविल लाइंस बस अड्डे के करीब पहुंचे, वहां पुलिस को देखकर शशि शेखर ने शोर मचाना शुरू कर दिया और बुलेट से छलांग लगा दी। बचाओ, बचाओ की गुहार लगाते हुए शशिशेखर पास में बने ट्रैफिक पुलिस बूथ में घुस गया। तब तक वहां पुलिस के साथ अन्य लोगों की भी भीड़ जमा हो गई। उधर, मामला बिगड़ता देख बुलेट सवार युवक वहां नहीं रुके और पत्थर गिरिजाघर की ओर भाग निकले। भुक्तभोगी छात्र ने पुलिस को बताया कि उसने कुछ पहले ओलेक्स से एक मोबाइल खरीदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे वह फिर से बेचना चाहता था। आरोपियों से सौदा तय होने के बाद उसने फोन की अदला-बदली के साथ कुछ पैसे ले लिए लेकिन, अब वह पैसा वापस मांग रहे हैं। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। मारपीट के बाद यह लोग पैसा वापस लेने के लिए उसे उठाकर ले जा रहे थे लेकिन, भुक्तभोगी छात्र की ओर से जार्जटाउन पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई। जार्जटाउन इंस्पेक्टर ने भी किसी तरह की तहरीर मिलने से इंकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed