{"_id":"5ecac70a8ebc3e9066316dbd","slug":"a-man-did-the-bad-quote-on-cm-case-city-news-ald2766850197","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी आदित्यनाथ पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी आदित्यनाथ पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, मुकदमा दर्ज
Mon, 25 May 2020 12:42 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
लगातार कार्रवाई के बावजूद सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले कम नहीं हो रहे हैं। रविवार को फिर एक ऐसा ही मामला सामने आया, जिसमें सोशल मीडिया पर एक युवक ने प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। शिवकुटी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मुकदमा शिवकुटी थाने में तैनात एसआई अमृता सिंह की तहरीर पर दर्ज किया गया है। उनकी ओर से दी गई तहरीर में बताया गया है कि अनूप सिंह नाम के फेसबुक यूजर ने अपने आईडी के माध्यम से मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। उसका यह कृत्य भावनाएं भड़काने व समाज में वैमनस्यता फैलाने की कोशिश करने वाला है। शिवकुटी पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन व आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
धर्म विशेष को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में फराज अहमद उस्मानी पर करेली पुलिस ने मुकदमा लिखा है। आरोप है कि उसने अपने फेसबुक अकाउंट से धार्मिक आधार पर पोस्ट की। इससे समाज विशेष में आक्रोश पनपने व शांति व्यवस्था छिन्न-भिन्न होने की संभावना है। करेली पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।