फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A man carrying a reward of Rs 20,000 was arrested for getting someone else to appear in the exam in his place.

Prayagraj News: अपने स्थान पर दूसरे को परीक्षा दिलाने वाला 20 हजार का इनामी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
A man carrying a reward of Rs 20,000 was arrested for getting someone else to appear in the exam in his place.
मलहरा फाटक पुल के पास से नैनी पुलिस ने शनिवार को 20 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने परीक्षा अधिनियम में वांछित आरोपी अजय कुमार निवासी ग्राम केहरपुरा थाना जुई कला, भिवानी हरियाणा को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

नैनी पुलिस के अनुसार 18 फरवरी 2024 को धनुहा स्थित एक सेंटर पर पुलिस भर्ती की परीक्षा हुई थी। इस दौरान अजय कुमार के स्थान पर ईश्वर सिंह निवासी साख रोड थाना बोधकला भिवानी हरियाणा ने परीक्षा दी थी।
विज्ञापन

मामले में पूछताछ पर पता चला था कि ईश्वर सिंह ने अजय सिंह के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर परीक्षा दी थी। इसके लिए ईश्वर सिंह ने एक लाख रुपये अजय से लिए थे। मामले में उपनिरीक्षक धमेंद्र कुमार यादव ने दोनों आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ईश्वर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया था लेकिन अजय सिंह फरार चल रहा था। शनिवार को उसे भी पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उप्र पुलिस की परीक्षा में अपनी स्थान पर ईश्वर सिंह को परीक्षा दिलवाने के लिए प्रयागराज लेकर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed