फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A letter was written to the Transport Minister to run the roadways bus

Prayagraj News: रोडवेज बस चलवाने के लिए परिवहन मंत्री को लिखा पत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
A letter was written to the Transport Minister to run the roadways bus
यमुनापार के इलाकों के लोगों में डग्गामार वाहनों से सफर करने के छुटकारे व रोडवेज सेवा का लाभ मिलने की आस जागी है। अमर उजाला ने तीन से नौ सितंबर तक अभियान चलाकर यमुनापार के लोगों की समस्याओं को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया। इसके बाद इलाहाबाद के सांसद उज्ज्वल रमण सिंह और बारा विधायक डॉ. वाचस्पति ने खबरों का संज्ञान लेते हुए परिवहन निगम के एआरएम को पत्र लिखकर रोडवेज बसों के संचालन का निर्देश दिया है। साथ ही परिवहन मंत्री यूपी सरकार को यमुनापार के विभिन्न इलाकों में बसों की संख्या बढ़ाने और उन्हें नियमित रूप से संचालित कराने के लिए पत्र लिखा।
विज्ञापन

सांसद और विधायक का पत्र जारी होने से क्षेत्र के लोगों को अब डग्गामार वाहनों से छुटकारा की उम्मीद जगी है। बता दें कि शंकरगढ़ से लोहगरा, बारा, जसरा, गौहनिया, पंडुवा से लालापुर, चिल्ला गौहानी, इमिलिया धाम,मानपुर, भीटा, नारीबारी समेत अन्य गांवों के लिए सिर्फ एक ही बस का संचालन होता है। जिस वजह से लोगों को आवागमन में परेशानी होती है।
विज्ञापन

बोले सांसद

क्षेत्र में परिवहन की समस्या को लेकर पूर्व में भी परिवहन निगम के अधिकारियों से पत्राचार और फोन पर बात कर समाधान करने का निर्देश दिया गया था। समस्या को लेकर कुछ माह पूर्व भी परिवहन निगम के उच्चाधिकारियों से वार्ता की गई। उनके द्वारा बताया गया कि 15 साल पुरानी बसों के संचालन पर रोक है। जैसे ही प्रयागराज को नई बसें मिलती हैं संचालन शुरू करा दिया जाएगा। अमर उजाला समाचार पत्र के माध्यम से सूचना प्राप्त होने पर दोबारा परिवहन निगम के एआरएम और परिवहन मंत्री को पत्र भेजकर अविलंब समस्या के समाधान की मांग की गई है। जल्द इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो जन आंदोलन किया जाएगा। -उज्ज्वल रमण सिंह सांसद इलाहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले विधायक
अमर उजाला में प्रकाशित खबर को संज्ञान में लेकर परिवहन निगम और मंत्री को पत्र भेजकर अविलंब बस संचालन की मांग की गई है। क्षेत्र में परिवहन व्यवस्था को लेकर पूर्व में भी कई बार पत्राचार किया जा चुका है। -डॉ. वाचस्पति विधायक बारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed