फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A leopard came floating in the flood in Hanumanganj, climbed a tree when the villagers made noise

Prayagraj News: हनुमानगंज में बाढ़ में बहकर आया तेंदुआ, ग्रामीणों के शोर मचाने पर पेड़ पर चढ़ा

Wed, 06 Aug 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 06 Aug 2025 01:12 AM IST
सार

सराय इनायत थाना क्षेत्र के हनुमानगंज इलाके के ताला कछार में मंगलवार की सुबह तेंदुए के आने से खलबली मच गई। बाढ़ में बहकर आया तेंदुआ ग्रामीणों को देखकर कछार में एक पेड़ के ऊपर चढ़कर बैठ गया।

विज्ञापन
A leopard came floating in the flood in Hanumanganj, climbed a tree when the villagers made noise
हनुमानगंज इलाके में पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सराय इनायत थाना क्षेत्र के हनुमानगंज इलाके के ताला कछार में मंगलवार की सुबह तेंदुए के आने से खलबली मच गई। बाढ़ में बहकर आया तेंदुआ ग्रामीणों को देखकर कछार में एक पेड़ के ऊपर चढ़कर बैठ गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम रेस्क्यू करने में जुटी रही लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिल सकी।

विज्ञापन

कछार में गंगा की दो धाराओं के बीच टापू पर दक्षिणी कोटवा गांव के कुछ युवक नाव से बाढ़ में फंसे अपने मवेशियों को निकालने गए थे। इसी बीच युवकों की नजर टापू पर बैठे तेंदुए पर पड़ी। इसके बाद उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया जिस पर तेंदुआ पास के एक पेड़ पर चढ़कर बैठ गया। ग्रामीणों की सूचना पर शाम को वन विभाग फूलपुर के क्षेत्राधिकारी लक्ष्मीकांत दुबे, वीरेंद्र सिंह, ब्रजेश सिंह मौके पर पहुंचे और तेंदुए को रेस्क्यू करने का प्रयास किया पर अंधेरा होने और जलभराव से सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन


इससे क्षेत्रवासियों में दहशत का माहाैल है। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि चारों तरफ पानी होने के कारण रेस्क्यू संभव नहीं हो सका है। तेंदुए पर नजर रखने के लिए दो वनकर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। बाढ़ का पानी कम होने पर दोबारा रेस्क्यू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed