{"_id":"5eb84e868ebc3e902c208881","slug":"a-labourer-died-in-crusher-plant-in-suspected-position-city-news-ald275460898","type":"story","status":"publish","title_hn":"भटौती क्रसर प्लांट में संदिग्ध हालात में मजदूर की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भटौती क्रसर प्लांट में संदिग्ध हालात में मजदूर की हुई मौत
विज्ञापन
भटौती क्रसर प्लांट पर मजदूर की हुई मौत पर हंगामा काट रहे लोगों को समझाती पुलिस।
- फोटो : MEJA
रविवार सुबह भटौती के पीपी पांडेय क्रसर प्लांट के परिसर में संदिग्ध हालात में एक मजदूर की मौत हो गई। प्लांट संचालक ने कहा कि हाईवा की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई जब कि परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। करीब दो घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने समझा बुझाकर स्थिति को संभालने में कामयाब हुई। पुलिस लाश को कब्जे में लेकर चीरघर भेज दी।
दरी गांव का अमरजीत कुशवाहा (36) कई वर्षों से भटौती के पीपी पांडेय क्रसर प्लांट में मजदूरी करता था। अपनी ईमानदारी और मेहनत से प्लांट संचालक का बेहद करीबी हो गया था। रविवार सुबह उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका सिर पूरी तरह से चकनाचूर हो गया था। सुबह घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे मेजा थाने के कोतवाल राकेश चौरसिया और एसआई रवि शर्मा ने आक्रोशित परिजनों को समझा बुझाकर किसी तरह से शांत कराया।
पत्नी उषा देवी का रो रोकर बुरा हाल रहा। प्लांट संचालक अमित तिवारी का कहना था कि हाईवा के अनियंत्रित होने से चपेट में आए अमरजीत की जान चली गई। अमरजीत को तीन बेटियां हैं। पुलिस उषा देवी की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई में जुटी हुई है। उधर, प्लांट संचालक मृतक के परिजनों को मनाने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
मजदूर अमरजीत कुशवाहा पर ही पूरा परिवार निर्भर था। अब सवाल उठता है कि उसके न रहने पर तीन-तीन बेटियों की परवरिश कौन करेगा। पत्नी उषा देवी दहाड़ मार कर रो रही थी कि अब बेटियों की परवरिश कैसे होगी। अमरजीत बेहद गंभीर था जो गरीबी से उठकर पूरे परिवार को पाला पोसा है। अमरजीत की मौत से हर कोई गमजदा दिखा।