{"_id":"6976867fbc03182bb40bf54e","slug":"a-laborer-riding-a-bike-was-crushed-to-death-by-a-speeding-truck-naini-news-c-417-1-sald1007-2929-2026-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार मजदूर को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार मजदूर को कुचला, मौत
Mon, 26 Jan 2026 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Mon, 26 Jan 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से रववार को दोपहर बाइक सवार मजदूर ट्रक के पहिये के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
फूलपुर थाना क्षेत्र के परासिनपुर गांव निवासी आशाराम सोनकर के चार बेटों में दूसरे नंबर का बेटा अनिल सोनकर (35) रविवार को किसी काम से गुलचपा गांव गया था। काम निपटाकर वह बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान चांदोपारा गांव की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही अनिल ट्रक के पहिये के नीचे आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा उसका साथी बाल-बाल बच गया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के पिता आशाराम, पत्नी गुंजा और उसकी चार मासूम बेटियां समेत परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।