फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A grand procession was organised in Shankargarh on the centenary of the establishment of the Sangh

Prayagraj News: संघ स्थापना के शताब्दी वर्ष पर शंकरगढ़ में भव्य पथ संचलन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
A grand procession was organised in Shankargarh on the centenary of the establishment of the Sangh
शंकरगढ़ में पथ संचलन करते राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को नगर में भव्य पथ संचलन निकाला गया। कार्यक्रम की शुरुआत राजाकमलकर इंटर कॉलेज परिसर से हुई, जहां सभी स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में एकत्र हुए। संघ का गीत सामूहिक रूप से दोहराया गया और शस्त्र पूजा की गई। इसके उपरांत स्वयंसेवकों ने अनुशासित स्वरूप में पथ संचलन प्रारंभ किया, जो राजकमलकर इंटर कॉलेज से पुरानी बाजार, शिक्षक नगर, राम भवन चौराहा, सदर बाजार तथा लाइनपार होते हुए पुनः राम भवन चौराहे पर आकर संपन्न हुआ। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों के साथ विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। नगर में पहली बार संघ के शताब्दी वर्ष पर निकाले गए इस पथ संचलन को लेकर लोगों में उत्साह देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed