{"_id":"6ac0169bccfda2b692085fba","slug":"a-golf-course-will-be-built-on-100-acres-in-saraswati-hi-tech-city-allahabad-news-c-3-ald1024-988481-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: सरस्वती हाईटेक सिटी में 100 एकड़ में बनेगा गोल्फ कोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: सरस्वती हाईटेक सिटी में 100 एकड़ में बनेगा गोल्फ कोर्स
विज्ञापन
सरस्वती हाईटेक सिटी का निरीक्षण करते सीईओ डा. बलकार सिंह व एसीईओ अनिता यादव
- फोटो : Archive
सरस्वती हाईटेक सिटी में 100 एकड़ में गोल्फ कोर्स बनाने की तैयारी है। इसके साथ 10 एकड़ में रिसॉर्ट और बजट होटल भी बनाए जाएंगे। दोनों परियोजनाओं को पीपीपी मॉडल पर विकसित करने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
सात अक्तूबर को होने वाली यूपी सीडा की बोर्ड बैठक में भूखंडों के मूल्य निर्धारण और आवंटन नीति से संबंधित डीपीआर पर विचार किया जाएगा। हालांकि, गोल्फ कोर्स और होटल परियोजनाओं को अभी अंतिम मंजूरी मिलना बाकी है।
सरस्वती हाईटेक सिटी के निरीक्षण के दौरान शुक्रवार को यूपीसीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) डॉ. बलकार सिंह ने अधिकारियों को गोल्फ कोर्स का प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा। उन्होंने सिटी के 125 एकड़ के ग्रीन एरिया की जानकारी ली। जीएम संतोष कुमार ने बताया कि इसमें से 25 एकड़ भूमि एक उद्योग को आवंटित की जा चुकी है।
विज्ञापन
10 साल बाद भी विकास की रफ्तार धीमी
वर्ष 2016 में करीब 1100 एकड़ में विकसित हाईटेक सिटी में एक दशक बाद भी अपेक्षित औद्योगिक और आवासीय विकास नहीं हो सका है। ऐसे में गोल्फ कोर्स और होटल जैसी परियोजनाओं के जरिये क्षेत्र में निवेश, पर्यटन और व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। सीईओ ने कहा कि प्रयागराज धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण शहर है। यहां गोल्फ कोर्स नहीं है, जबकि काफी पर्यटक आते हैं।
18 होल का होगा गोल्फ कोर्स
गोल्फ कोर्स में 18 होल होंगे। हर होल के साथ टीइंग ग्राउंड (शुरुआती स्थान), फेयरवे (गेंद खेलने के लिए निर्धारित घास का क्षेत्र) और पुटिंग ग्रीन (होल के आसपास का क्षेत्र) विकसित किया जाएगा।
बीपीसीएल के वेयर हाउस क्षेत्र में बनेंगे होटल
हाईटेक सिटी से सटे बीपीसीएल के वेयरहाउस क्षेत्र में भी सुविधाएं विकसित करने की योजना है। यहां 352 एकड़ में राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा परियोजना के तहत औद्योगिक विकास किया जा रहा है। इसी क्षेत्र में करीब 10 एकड़ भूमि पर पीपीपी मॉडल के तहत रिसॉर्ट और बजट होटल बनाने का प्रस्ताव है। महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग बजट होटल बनाने की योजना है।
सरस्वती हाईटेक सिटी में 100 एकड़ में गोल्फ कोर्स और 10 एकड़ में रिसॉर्ट व बजट होटल पीपीपी मॉडल पर विकसित करने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा गया है। सात अक्तूबर को होने वाली यूपीसीडा की बोर्ड बैठक में भूखंडों के मूल्य निर्धारण एवं आवंटन नीति की डीपीआर पर विचार किया जाएगा। - डॉ. बलकार सिंह, सीईओ, यूपीसीडा