फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A game of fraud is going on in the name of booking hotels and tents in Mahakumbh, fraudsters are cheating

Mahakumbh : महाकुंभ में होटल और टेंट की बुकिंग के नाम पर चल रहा ठगी का खेल, इस तरह झांसा दे रहे जालसाज

Wed, 25 Dec 2024 11:48 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 25 Dec 2024 11:48 AM IST
सार

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाॅट्सएप, टेलीग्राम आदि के ग्रुप पर ऐसे कई मैसेज और वेबसाइटों की भरमार है। जहां, पर सस्ते दामों में महाकुंभ मेले में हिस्सा लेने के दौरान होटल, टेंट, धर्मशाला, रेस्टाेरेंट में कमरा बुक करने का लालच दिया जा रहा है।

विज्ञापन
A game of fraud is going on in the name of booking hotels and tents in Mahakumbh, fraudsters are cheating
फ्रॉड। - फोटो : amar ujala

विस्तार

महाकुंभ मेले में आपका स्वागत है। होटल में लग्जरी सुविधा मिलने के साथ ही स्टेशन से आपको पिक एंड ड्रॉप की सुविधा फ्री मिलेगी। एक रात के लिए महज तीन हजार रुपये देने होंगे। सस्ते दाम में बुकिंग के नाम पर इसी तरह पर्यटकों से ठगी क जा रही है। इसकी पोल तब खुली, जब अमर उजाला ने पड़ताल की।

विज्ञापन


दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाॅट्सएप, टेलीग्राम आदि के ग्रुप पर ऐसे कई मैसेज और वेबसाइटों की भरमार है। जहां, पर सस्ते दामों में महाकुंभ मेले में हिस्सा लेने के दौरान होटल, टेंट, धर्मशाला, रेस्टाेरेंट में कमरा बुक करने का लालच दिया जा रहा है। इन नंबरों पर जब संपर्क किया गया तो ज्यादातर में यही कहा गया कि महाकुंभ मेले से लगभग 500 मीटर की दूरी पर होटल व टेंट की व्यवस्था है।
विज्ञापन


बुकिंग करने पर लग्जरी सुविधा मिलने के साथ ही स्टेशन से लाने- ले जाने की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए अलग से कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। इसके बाद लग्जरी कमरों के फोटो भेज दिए जाऐ हैं और यहीं से ठगी का खेल शुरू हो जाता है। इसके बाद बुकिंग के नाम पर आईडी और फिर एडवांस में रुपये ऑनलाइन माध्यम से ही देने को कहा जाता है। जब रुपये ऑफलाइन देने की बात कही जाती है तो बुकिंग से इन्कार कर दिया जाता है। कहा जाता है कि बुकिंग करानी है तो कराएं नहीं तो कैंसिल हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह देते हैं लालच

- तीन हजार रुपये में प्रीमियम कमरा
- अटैच वॉशरूम
- स्टेशन से लाने-ले जाने की सुविधा
- नाश्ता, दोनों समय का भोजन, दो कप चाय
- हर व्यक्ति को मोटे कंबल
- आरामदायक बेड
- रूम हीटर
- लॉकर की सुविधा
- वीआईपी गेस्ट के लिए अलग से व्यवस्था
- पूरे परिसर में सीसीटीवी की सुविधा

टेंट सिटी का नाम कुछ और पता नामी होटल का

हैरानी की बात है कि खुद को टेंट संचालक बताने वाले के व्हॉट्सएप नंबर पर होटल का पूरा पता लिखा था, लेकिन जब इसकी पड़ताल की गई तो पता चला कि यह पता एक नामी होटल का है। वहीं, साइबर पुलिस अफसरों का कहना है कि बंद कराई गई वेबसाइट में अधिकतर पता कहीं और का दर्ज था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अभी भी कई फर्जी वेबसाइट चल रही हैं, जिन्हें चिह्नित किया जा रहा है।

नामी होटलों के नाम पर भी फर्जी वेबसाइट

शहर के नामी होटल कान्हा श्याम, अजय इंरटनेशनल, यात्रिक, मारवाड़ी धर्मशाला आदि होटलों के नाम पर भी फर्जी वेबसाइट बनाई गई हैं। इसे लेकर साइबर पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई जा चुकी है। इसमें साइबर ठग महाकुंभ और प्रयागराज घुमाने के नाम पर पैकेज दे रहे हैं। पुलिस अफसरों का कहना है कि अधिकतर दूसरे राज्य के लोग इसमें फंस रहे हैं। इसे लेकर कई शिकायतें भी मिल चुकी हैं, जिसमें कोलकाता, मध्य प्रदेश, दिल्ली आदि राज्यों के लोगों को ठगी का शिकार बनाया गया था।

ठग के बातचीत के अंश

रिपोर्टर- हेलो मैं गाजियाबाद से बोल रहा हूं महाकुंभ में आना है, 13 जनवरी की बुकिंग होगी क्या?

टेंट संचालक- हां हो जाएगी, सिर्फ दो से तीन हजार में टेंट मिल जाएगा, आपको कौन सा बुक करना है?
रिपोर्टर- दो हजार वाला, पांच लोग हैं, कितना लगेगा?

टेंट संचालक- 10 हजार रुपये लगेंगे। इसके लिए एक आईडी और चार हजार रुपये एडवांस देने होंगे।
रिपोर्टर- स्टेशन से कितनी दूर होटल है, एरिया और होटल का क्या नाम है?

टेंट संचालक- 12 किलोमीटर की दूरी पर अरैल में है। संगम से सिर्फ 500 मीटर की दूरी पर है।
रिपोर्टर- बुकिंग कराने के बाद कोई फ्रॉड तो नहीं होगा? मेरे जानने वालों के साथ ठगी हुुई है।

टेंटसंचालक- आप विश्वास करें, ऐसा कुछ नहीं होगा, मेरी गाड़ी जाएगी और स्टेशन से आपको लेकर आएगी।
रिपोर्टर- ऑनलाइन पेमेंट नहीं दे पाऊंगा, मेरा जानकार प्रयागराज में है वह पैसा आपके होटल में पहुंचा देगा।

टेंट संचालक- बुक कराना है तो कराइये, ऑफलाइन पेमेंट नहीं होगा। समय बर्बाद न करिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed