{"_id":"5fce31a98ebc3ecfc4603477","slug":"a-farmer-who-was-sleeping-in-a-cowshed-was-brutally-murdered-by-beheading-created-a-furore-in-the-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौशाला में सो रहे किसान की सिर कूचकर नृशंस हत्या, गांव में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौशाला में सो रहे किसान की सिर कूचकर नृशंस हत्या, गांव में मचा कोहराम
Mon, 07 Dec 2020 08:55 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 07 Dec 2020 08:55 PM IST
विज्ञापन
Murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारा क्षेत्र के पांडर गांव में रविवार की रात गोशाला में सो रहे किसान विनोद शुक्ला की धारदार हथियार से नृशंस हत्या कर दी गई। सोमवार तड़के पत्नी चाय देने गईं तो विनोद का खून से लथपथ शव पड़ा था। जांच कर पुलिस को प्रारंभिक तौर पर किसी दुश्मनी या लूट का मामला नहीं नजर आया। फिलहाल, कुछ बातें पता चलीं है, जिससे पुलिस का ध्यान किसी करीबी की तरफ गया है। विनोद की अंत्येष्टि के बाद घरवालों से पूछताछ की जाएगी।
पांडर गांव निवासी विनोद कुमार शुक्ला (55) घर में भाइयों में बड़े थे और खेती संभालते थे। वह गांव के एक संपन्न किसान माने जाते थे। उनकी एक भैंस बीमार थी, जिसकी देखरेख के लिए वह रात में गोशाला में ही सोते थे। रविवार की रात घर से खाना खाकर वह गोशाला में सोने चले गए। रात 11:00 बजे उनकी पत्नी आशा उनको पीने के लिए गर्म पानी देने गई थी, तब तक वह ठीक थे। सुबह पांच बजे जब घर के लोग सो कर उठे तो पत्नी उनके लिए चाय बना कर गोशाला में देने गई।
रजाई ओढ़ कर लेटे विनोद के चेहरे से जब उन्होंने रजाई हटाई तो खून से लथपथ चेहरा देख कर पत्नी के होश उड़ गए। वह दहाड़ मारकर वहीं गिरकर बेहोश हो गई। आवाज सुनकर घरवाले जब गोशाला की ओर गए तो विनोद का खून से लथपथ शव देखकर हतप्रभ रह गए। विनोद के छोटे भाई प्रमोद कुमार शुक्ला उर्फ गुड्डू ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित, सीओ बारा, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट व डॉग स्क्वायड की टीम पहुंची। जांच के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। परिवार में कोहराम मचा है। एसपी यमुनापार ने बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद किसी दुश्मनी का पता नहीं चला है। वह गोशाला में थे, इसलिए लूट का भी मामला नहीं है। कुछ सुराग मिले हैं, जिससे किसी करीबी पर शक है। जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा।