फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A dead body floating in the middle of the Yamuna river in Naini, created a stir

नैनी में यमुना नदी के बीचोबीच दिखी तैरती लाश, चला सर्च अभियान

Sun, 16 May 2021 01:53 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 16 May 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
A dead body floating in the middle of the Yamuna river in Naini, created a stir
prayagraj news : यमुना में प्रवाहित शवों की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाते कीडगंज इंस्पेक्टर और एसडीआरएफ की टीम। - फोटो : prayagraj
शनिवार दोपहर को यमुना नदी के बीचोबीच तैरती हुई लाश दिखाई पड़ी। देवरख घाट पर मौजूद लोगों ने नदी में लाश देखी तो उसका वीडियों बनाना शुरू कर दिया। लोगों ने आशंका जताई कि यह लाश कही से बहते हुए आ रही है। बता दे कि कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के बाद गंगा व यमुना नदी में उतराते हुए शवों की संख्या में एकाएक इजाफा हो गया है। वहीं इसको लेकर सरकार भी गंभीर है और इसको लेकर टीम बनाई गई है जो नदी में लगातार गश्त कर रही है। टीम लोगों को नदी में लाश न बहाने के लिए जागरूक कर रही है। हालांकि कुछ देर बाद लाश बहते हुए आगे चली गई।
विज्ञापन

शवों की तलाश में यमुना में सर्च अभियान

प्रदेश के अन्य जनपदों से नदियों में शवों के मिलने की सूचना के बाद शनिवार को शहर में भी पुलिस ने यमुना में सर्च अभियान चलाया। कीडगंज पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने मोटर बोट से यमुना में घंटों छानबीन की। पुराने पुल से लेकर संगम तक जांच पड़ताल की। दोपहर में करीब दो घंटे तक सर्च अभियान चलाया गया। इंस्पेक्टर रोशनलाल ने बताया कि कहीं भी कोई शव होने की जानकारी नहीं मिली। अफसरों के निर्देश पर एहतियातन यह सर्च अभियान चलाया  गया।
विज्ञापन


शव दफनाने को लेकर लोगों को किया जागरूक 
महेवा, मोहब्बतगंज व देवरख कछार में शनिवार को  नैनी पुलिस, नगर निगम और राजस्व विभाग की टीम ने क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान के तहत लोगों को जागरूक करते हुए पुलिस ने नागरिकों से अपील की, है कि वह शव को बालू में गाड़ने के बजाय उसका दाह संस्कार अवश्य करें। इसके लिए उन्होंने गरीब परिवार को नगर निगम की ओर से उन्हें पांच हजार रुपये की तत्काल सहयोग राशि दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed